Google Analytics —— Meta Pixel

The Kashmir Files को प्रकाश राज ने बताया बकवास, तो डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ऐसे निकली अपनी भड़ास

The Kashmir Files : साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की बात की जाए तो उसमें प्रकाश राज का नाम जरूर शामिल होगा। अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रकाश काफी जाने जाते हैं। हाल ही में प्रकाश राज ने बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ को बकवास बताते हुए मजाक उड़ाया है। इस बीच अब द कश्मीर फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज पर अपनी भड़ास निकाली है।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा ! ट्रक ने स्कूल की ऑटो को मारी टक्कर, 7 बच्चों की मौत 2 गंभीर रूप से घायल, सीएम ने जताया शोक

The Kashmir Files : विवेक अग्निहोत्री ने प्रकाश राज पर कसा तंज

हाल ही में केरल में आयोजित हुए मातृभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ लेटर में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बकवास बताया। साथ ही प्रकाश ने विवेक अग्निहोत्री के ऑस्कर शार्टलिस्ट मसले को लेकर भी मजाक उड़ाया। इस पर अब विवेक अग्निहोत्री ने पलटवार किया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है कि- ‘एक छोटी सी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अर्बन नक्सलियों की रातों की नींद उड़ा के रख दी है। आलम ये है कि एक साल बाद भी उनकी पीढ़ी परेशान है। वो इसके दर्शकों को भौंकने वाला कुत्ता कह रहे हैं और मिस्टर अंधकार राज में भास्कर कैसे पा सकता हूं। वो तो सब आपका है, हमेशा के लिए।’

इस तरह से विवेक अग्निहोत्री ने प्रकाश राज पर जवाबी हमला बोलते हुए कड़े शब्दों में अपनी भड़ास निकाली है। मालूम हो कि अपने इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री के प्रकाश राज के उस विवादित बयान वाले वीडियो को भी शामिल रखा है।

यह भी पढ़ें : Twitter ने भारत में लांच की ट्विटर ब्लू सर्विस, अब यूजर्स को सब्सक्रिप्शन के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे

प्रकाश राज के इस बयान से छिड़ा विवाद

प्रकाश राज के विवादित बयान के बाद फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर फिर से विवाद गर्मा गया है। अपने बयान में प्रकाश राज ने कहा कि- ‘मैं फिल्म द कश्मीर फाइल्स को सबसे बकवास फिल्मों में से एक मानता हूं। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि इस फिल्म को किसने प्रोड्यूस किया है बेशर्म, इंटरनेशनल ज्यूरी, उन पर थूकती है। लेकिन फिल्म का बेशर्म डायरेक्टर कह रहा है कि मुझे ऑस्कर नहीं मिला, उसे ऑस्कर किया भास्कर भी नहीं मिलेगा।’

Back to top button
error: Content is protected !!