Google Analytics —— Meta Pixel

दर्दनाक हादसा ! ट्रक ने स्कूल की ऑटो को मारी टक्कर, 7 बच्चों की मौत 2 गंभीर रूप से घायल, सीएम ने जताया शोक

Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ का कांकेर जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में 7 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल है। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर के कोरर गांव के चिल्हाटी चौक में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 मासूम स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे बुरी तरह से घायल हैं।

यह भी पढ़ें : Twitter ने भारत में लांच की ट्विटर ब्लू सर्विस, अब यूजर्स को सब्सक्रिप्शन के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे

Chhattisgarh Road Accident : छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे बच्चे

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद यह सभी बच्चे ऑटो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिलहटी चौक के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर ही 5 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल 4 बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां दो और बच्चों की मौत हो गई।

ट्रक ड्राइवर फरार

इस दुर्घटना में ऑटो ड्राइवर को भी काफी गंभीर चोटें आई है। उसकी भी हालत भी नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को कोरर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इधर ऑटो को टक्कर मारते हुए ट्रक भी तेज रफ्तार में खेत मे जा घुसा। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घायल बटे 2 बच्चों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। दोनों घायल बच्चों को अच्छी इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Tripura Election 2023 : बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने त्रिपुरा में जारी किया घोषणा पत्र, बोले- हमारे संकल्प पत्र का रहता है जनता को इंतजार

Chhattisgarh Road Accident : मुख्यमंत्री ने जताया दुख

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!