Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

क्या Prashant Kishor करेंगे कांग्रेस की नैया पार: तेज हुई कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें

Prashant Kishor : लगातार प्रशारित हो रही मीडिया रिपोर्टस की माने तो प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) 29 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जिसके बाद कांग्रेस की वापसी को लेकर कार्यकर्ताओं के अंदर एक उम्मीद जगी है। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कांग्रेस की वापसी के लिए 600 स्लाइड्स का प्रेजेंटेशन तैयार किया है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार PK ने अपने ब्लू प्रिंट में पार्टी को पुराने सिद्धांतों पर लौटने, जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने और स्थायी पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने को कहा है।

इतना ही नहीं उन्होंने गठबंधन से जुड़े मुद्दे को सुलझाने और पार्टी के कम्युनिकेशन सिस्टम में बदलाव करने की जरूरत पर भी जोर दिया है। PK के प्रेजेंटेशन की शुरुआत महात्मा गांधी के कोट- The Indian National Congress… cannot be allowed to die, it can only die with the nation. से हुई है, जिसका मतलब है- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कभी मरने नहीं दिया जा सकता, यह सिर्फ राष्ट्र के साथ मर सकती है।

कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए PK ने तीन फॉर्मूले बताए हैं। पहला- कांग्रेस पूरे देश में सिर्फ अकेले चुनाव लड़े। दूसरा- कांग्रेस भाजपा और मोदी को हराने के लिए सभी पार्टियों के साथ आए और UPA को मजबूत करे। तीसरा- कुछ जगहों पर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े और कुछ जगहों पर सहयोगियों के साथ मिलकर लड़े। इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी की छवि को भी बरकरार रखे।

इसे भी पढ़ें- दलित नेता Jignesh Mevani को असम पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

Back to top button
error: Content is protected !!