रिकॉर्ड कार्यकाल पर आस्था का रंग, PM नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए देशभर में पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान

Prayers and Rituals For PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के साथ ही देशभर में बधाइयों और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और ओडिशा समेत कई राज्यों में भाजपा नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती, हनुमान चालीसा पाठ और जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। नेताओं ने इसे सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा से जुड़ा ऐतिहासिक पड़ाव बताया। देशभर से उठ रही इन प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल और 4399 दिनों के इस रिकॉर्ड की चर्चा हर ओर है।
राज्यसभा सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने और उनके भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में की गई। वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने करदमपुरी के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। साथ ही कहा कि हमने पूर्वी दिल्ली लोकसभा के करदमपुरी वार्ड में प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धी पर कई लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सभी का एक ही भाव है कि प्रधानमंत्री मोदी जनता की सेवा करते रहें। हम प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 12 सालों में अभूतपूर्व काम किए। देश की बुनियादी जरूरतों को लेकर जो काम पहले होना चाहिए था, वो प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के बाद किया। वे देश की जनता को अपने साथ लेकर चलना चाहते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास इसी नारे ने उनको यहां तक पहुंचाया है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वो स्वस्थ रहें, उनको लंबी आयु दें।

उत्तराखंड के देहरादून में भाजपा ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया। भाजपा नेता नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सेवा की है। आज प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें 12 साल हुए हैं। आज एक रिकॉर्ड बना है। ऐसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। वे दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और शुभकामनाएं। अभी लंबे समय तक देश को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रगति की राह सुनिश्चित करनी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आज हम देश की खुशहाली के लिए और प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए और वे लगातार हमारा मार्गदर्शन करते रहें, इस कामना के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा ने सफाई अभियान, वृक्षारोपण और महा-आरती का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को जामनगर भाजपा टीम की ओर से हृदय से शुभकामनाएं देती हूं। आज हम यहां जामनगर में एक स्वच्छता अभियान में शामिल हुए हैं। मैं यहां की जनता से भी विनती करती हूं कि यह एक दिन का काम नहीं है। इस अभियान से हम ज्यादा से ज्यादा जुड़ें। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है। 12 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की कायाकल्प बदली है। हर क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता माना गया है। उनके नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हो रहा है। आज जनता प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। आज इसके लिए पूरा देश उनकी दीर्घायु की कामना कर रहा है। आज वैश्विक चुनौतियों के बाद भी भारत चौथी अर्थव्यवस्था बना है। आज भारत में शांति और विकास है। (Prayers and Rituals For PM)
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने की पूजा
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने तुगलक रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार 12 वर्षों तक इस देश में प्रधानमंत्री, प्रथम सेवक के रूप में सेवा की है।आज के भारत में आत्मविश्वास है।आज हम आर्थिक शक्ति बने हुए हैं।विश्व मंच पर भी भारत अपनी अलग साख रखता है।देश के लोग प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खुश हैं। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश का सौभाग्य है कि हमें एक ऐसे नेता मिले हैं, जो प्रत्येक क्षेत्र में देश को आगे लेकर जा रहे हैं। आज देश तरक्की के रास्ते पर है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक सधे हुए तरीके से देश को संभाला है। प्रधानमंत्री मोदी सबसे ज्यादा समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने जो संकल्प लिया है, हम सभी उसमें जुड़े हैं।
मंत्री परवेश वर्मा ने की पूजा-अर्चना
दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। साथ ही कहा कि यह देशवासियों की खुशनसीबी है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं। वे सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं। हमने भगवान से प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री मोदी को 100 वर्ष की आयु दें। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा के साथ प्रधानमंत्री मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के मौके पर हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस में विशेष प्रार्थना की और कहा कि पिछले 12 सालों में भारत का सम्मान देश में बढ़ा है और इसी कारण आज सभी स्थानों पर भारत को अधिक इज्जत के साथ देखा जाता है। प्रधानमंत्री मोदी की आयु और नेतृत्व हमेशा सलामत रहे। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की, स्वस्थ जीवन की और कर्मशील जीवन की कामना कर रहे हैं।देश की जनता के लिए जो उन्होंने अनावृत सेवा की है, कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री की योजनाओं से अछूता नहीं है।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दी शुभकामनाएं
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जब संकल्प दृढ़ हो तो इतिहास बनता ही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वाधिक समय से निर्वाचित प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड जो बनाया है, यह सेवा, सुशासन और संकल्प का पर्याय है और इसका श्रेय देश के मतदाताओं को जाता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने और उनके भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में विशेष पूजा और आरती की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि देश और दुनिया में उनकी लोकप्रतयता अधिक बढ़ेगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाने का काम किया है। एक गरीब परिवार से आकर भारत को गौरवान्वित करने का प्रधानमंत्री मोदी ने काम किया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की पूजा
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री लंबे समय तक इतिहास में जाने जाएंगे क्योंकि उन्होंने गरीबों की, देश की सेवा की है।उन्होंने देश की सीमाओं को भी सुरक्षित किया। प्रधानमंत्री ने रोजगार भी दिया।आज हर भारतीय गर्व से कहता है कि हम भारत के हैं।प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र के लिए काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गरीबों के लिए काम किए हैं। उन्होंने 25 करोड़ से अधिक गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। यह बताता है कि वे गरीबों के प्रति कितने समर्पित हैं। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री मोदी एक महामानव के रूप में पूजे जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा की। वहीं भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा और बांसुरी स्वराज के साथ झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की। (Prayers and Rituals For PM)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने पूरे देश में एक नया इतिहास लिखा है। मैं मानता हूं कि आज पूरे देश की जनता का जो आशीर्वाद और विश्वास प्रधानमंत्री मोदी को मिला है, यह उसी की ताकत है।प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व हमें इसी तरह मिलता रहे, वो दीर्घायु हों।उन्होंने गरीबों की चिंता की है।आज हमारा गरीब मुख्यधारा के साथ जुड़कर काम कर रहा है, देश के विकास में काम कर रहा है। हमारे युवा उत्साह के वातावरण में हैं। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में अभी तक का सबसे बड़ा कार्यकाल बीता है। इन 12 सालों के अंतर्गत सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ देश ऊंचाइयों तक पहुंचा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि पिछले 12 सालों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए आयाम रहे। एक लोकतांत्रिक नेता के रूप में उन्होंने भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की पूजा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा नेता संबित पात्रा के साथ पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पात्रा ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व का विषय है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी दीर्घायु हों। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज बहुत विशेष दिन है। हमें प्रत्येक क्षेत्र में सुशासन देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है उसे कल 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं। इन 12 सालों में देश ने हर क्षेत्र में बहुत तरक्की की है। योजनाओं का दायरा बढ़ा है और देश का मान-सम्मान भी बढ़ा है। वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अर्थव्यवस्था के आधार को मजबूत रखा है और अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ाया है वे देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने महंगाई को काबू में रखा है, रोजगार के मौके बढ़ाए हैं और सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे काम करके भारत का मान-सम्मान देश और दुनिया बढ़ाया है। पीएम मोदी चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड भी तोड़ रहे हैं, जो पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था। यह हमारे लिए गर्व की बात है और हम उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

भाजपा सांसद कमलजीत शेहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज जन सेवक के रूप में सबसे अधिक दिनों के प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड पर आज पहुंचे हैं। उनके समय में भारत आज 11 वें नंबर से चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ा है।आज हमने उनके दीर्घायु जीवन के साथ-साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक 12 साल पूरे हुए हैं। जिस तरह से 12 साल में देश में जो परिवर्तन आया है, चाहे जनकल्याण की योजनाएं हों या विकास की योजनाएं हों या दुनिया में बढ़ता हुआ भारत का गौरव हो, हम कह सकते हैं कि 12 साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।मैं प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना करता हूं। वहीं राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में पूजा और महाआरती की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व काल के 12 साल पूरे हुए हैं। यह एक सफलतम नेतृत्व रहा है। राष्ट्र को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक मंदिर में पूजा-अर्चना की और काह कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार देश सेवा में अपना जीवन अर्पित किया। आज वे देश में प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले सबसे लंबी अवधि के प्रधानमंत्री का कार्यकाल आज उन्होंने पूरा किया है।उन्होंने लगातार देश को आगे बढ़ाने का काम किया, देश का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया। देश का हर नागरिक आज उनका धन्यवाद करना चाहता है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बिरला मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार जो भारत के प्रधान सेवक के रूप में सेवा की है, उसके सारे रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिए हैं।आज करोड़ों समर्थक उनकी दीर्घायु के लिए, स्वस्थ जीवन के लिए और लंबे समय तक प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा करें, इसके लिए सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना चल रही है।हमने भी आज बिरला मंदिर में प्रार्थना की है।विकसित भारत की जो कल्पना है, उसको साकार करने में ईश्वर उनको ताकत दे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के चाणक्यपुरी के विनय मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विशेष पूजा और आरती की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनका कार्यकाल लगातार जारी है। राष्ट्र हित उनके लिए सर्वोपरि है। वे जनता और आम आदमी के लिए दिन-रात काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मानवता के कल्याण के लिए अनेक काम किए हैं। उनका नेतृत्व हमारे लिए वरदान है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम इस बदलाव का हिस्सा हैं। आज प्रधानमंत्री आम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। जिन नौजवानों की पैदाइश 2014 से कुछ ही समय पहले हुई थी, उन्हें हमसे पहले की सरकार के समय का ज्ञान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ घर बनाए गए थे और अब हम 3 करोड़ अन्य आवास बनाने जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारे देश के लिए यह गौरव का पल है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को 12 साल हुए हैं और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, वे बने हैं। 4,399 दिन प्रधानमंत्री मोदी को पूरे होंगे, इस कार्यकाल में हमारे देश के लिए जो काम हुए हैं वह स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। 1947 में जब आजादी मिली तब से लेकर कांग्रेस पार्टी ने सबसे लंबा शासन किया लेकिन भारत विकसित नहीं बन पाया इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य रखा। हर क्षेत्र में हमने जो सफलता प्राप्त की है वह पूरे विश्व ने देखी है। विपक्ष को कुछ भी कहेगी। विपक्ष के कई लोग प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे भारत की राजनीति को बदल दिया है। लेफ्ट, कांग्रेस, मुस्लिम लीग, उद्धव सेना जिसमें कोई मेल नहीं है, ये सारे एक जगह आने को मजबूर हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इतना काम किया है इसलिए जनता प्रधानमंत्री मोदी को चुनती है। हम ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह हमारे लिए बदलते भारत का एक नया दौर है। प्रधानमंत्री मोदी ने 4399 दिनों में देश को बदल दिया। देश में एक समय था जब जाति, वर्ग और समुदाय के आधार पर राजनीति होती थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के दौर ने परिपेक्ष्य बदल दिया। आज विकास की राजनीति होती है।प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापक विकास को आधार बनाते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मॉडल को लेकर राजनीति की। कोई तुष्टिकरण नहीं। प्रधानमंत्री मोदी की कोई भी योजना कोई जाति, वर्ग, समुदाय, राजनीति और मत को ध्यान में रखते हुए नहीं बनी। सभी योजनाएं सभी के लिए बनीं।प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए कदम उठाए, मैं मानता हूं कि हमारी विरासत से प्रेरणा लेकर उन्होंने कार्य किया है। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगातार कार्यकाल के लिए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर PM मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी का खड़े होकर अभिवादन भी किया। (Prayers and Rituals For PM)



