Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनने पर साय को दी बधाई, पढ़ें पूरी खबर

President Congratulated Sai: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश उन्नति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा।मुख्यमंत्री साय ने  भजन लाल को उनके जन्मदिन और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की जनता को नई सरकार चुनने के लिए बधाई दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!