Chhattisgarh Tribal Pride Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबिकापुर पहुंचीं, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हुईं शामिल

Chhattisgarh Tribal Pride Day : सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आज गुरुवार को जनजातीय गौरव दिवस का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
यह भी पढ़े :- डोंगरगढ़-बालाघाट बॉर्डर पर नक्सल मुठभेड़, हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद
बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में जनजातीय परंपरा, समृद्ध संस्कृति और संघर्ष की गौरवशाली विरासत को याद किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ
समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विभिन्न जनजातीय नायकों, विद्रोहों के वीरों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मैदान में लगी जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेले ने भी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। (Chhattisgarh Tribal Pride Day)
जनजातीय विकास में नए आयाम—सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय समुदाय के विकास के लिए लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम जनमन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य को विशेष सम्मान मिला है, जो सरकार की जनजातीय कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बस्तर में नक्सलवाद पर बड़ी सफलता
सीएम साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद की कमर अब लगभग टूट चुकी है और वहां सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएँ तेज़ी से पहुँच रही हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि हाल ही में नक्सली हिंसा से पीड़ित लोगों का एक समूह राष्ट्रपति से मिला था, जिनकी मुस्कान और आत्मविश्वास ने प्रदेश में तेजी से हो रहे बदलाव को दर्शाया।
संस्कृति, विकास और सशक्तिकरण का उत्सव
जनजातीय गौरव दिवस का यह समापन समारोह न केवल जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव बना, बल्कि राज्य में विकास, सम्मान और सशक्तिकरण की नई दिशा भी प्रदर्शित करता है। (Chhattisgarh Tribal Pride Day)



