Google Analytics —— Meta Pixel

INDIA गठबंधन के सांसदों ने केंद्रीय बजट का किया विरोध, कहा- अधिकांश राज्यों को नजरअंदाज किया गया

Protest Against Budget 2024: INDIA गठबंधन के नेताओं ने संसद में केंद्रीय बजट 2024 का विरोध किया। साथ ही राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बजट में कोई न्याय नहीं मिला है तो न्याय दिलाने के लिए हम लड़ रहे हैं। यह बजट सिर्फ अपने सहयोगियों को संतुष्ट करने के लिए हैं। उन्होंने किसी को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत अनुचित बजट है। भारत के अधिकांश राज्यों को नजरअंदाज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : एक पेड़ माँ के नाम : धरती मां को हरा-भरा बनाने चल रहा अभियान

गोगोई ने कहा कि उनकी जरूरी चिंताओं को नजरअंदाज किया गया है। सिर्फ अपनी सरकार बचाने के लिए उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि विभिन्न राज्यों की स्थानीय ज़रूरतें क्या हैं और इसीलिए INDIA गठबंधन इसका विरोध कर रहा है। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ये PM मोदी का कुर्सी बचाओ बजट है, सत्ता बचाओ बजट है, बदला लो बजट है। इस बजट से देश के 90% राज्य और 90% से ज्यादा लोग अलग-थलग कर दिए गए हैं। बजट भाजपा की सत्ता बचाने के लिए नहीं हो सकता, देश की जनता की भलाई के लिए होना चाहिए। मोदी सरकार का बजट केवल और केवल भाजपा की सत्ता बचाओ बजट बनकर रह गया है। (Protest Against Budget 2024)

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि अगर बजट में कोई भेदभाव नहीं है तो मुझे एक बार फिर शब्दकोश में ‘भेदभाव’ का मतलब देखना पड़ेगा। यह एक ऐसा बजट है जो मौजूदा NDA-भाजपा सरकार की समीकरण बाध्यता का परिचायक है। कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने कहा कि भेदभाव का मुद्दा कई मुद्दों में से एक मुद्दा था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों राज्यों को दिए गए लाभों में से कुछ निश्चित रूप से राजनीति से प्रेरित था। जब बिहार को राजमार्ग के लिए 26,000 करोड़ मिलते हैं और कर्नाटक को सड़कों और सुरंगों के बुनियादी ढांचे के लिए 2000 करोड़ भी नहीं मिलते हैं, तो यहां स्पष्ट रूप से एक अलग दृष्टिकोण दिखता है। (Protest Against Budget 2024)

समर्थन मूल्य गठबंधन के साथियों को दे रहे: अखिलेश 

सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को? डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था, दिल्ली का लाभ लखनऊ का लाभ लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है या लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया उसका परिणाम बजट में दिखाई दे रहा है। विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं? बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? (Protest Against Budget 2024)

दूसरे प्रदेशों के साथ भेद-भाव ना हो: अखिलेश 

अखिलेश ने कहा कि आप पहले उत्तर प्रदेश और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी। इस बजट से दिखाई दे रहा है कि सरकार कितनी कमजोर है। हम सब लोग किसान के लिए उसका समर्थन मूल्य मांग रहे थे हमलोग किसान के लिए पैकेज मांगते हैं, गरीब के लिए पैकेज मांगते हैं, लेकिन इस सरकार ने किसको पैकेज दिया जो सरकार चलवा रहे हैं। सरकार चलाने के लिए पैकेज मिल रहा है। बिहार और आंध्र प्रदेश को पैकेज मिला हम ये नहीं कहते कि पैकेज नहीं मिलना चाहिए। विकास के लिए पैसा मिले लेकिन दूसरे प्रदेशों के साथ भी भेद-भाव ना हो, जो एक्सप्रेसवे आप बिहार को दे रेह हैं उसे अगर यूपी से जोड़ देंगे तो देश का ज्यादा भला होगा। (Protest Against Budget 2024)

विरोध बजट में भेदभाव के खिलाफ: चतुर्वेदी 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं। पैकेज INDIA गठबंधन वाले भी तैयार रखे हैं अगर पैकेज से ही सरकार बननी है तो। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह विरोध बजट में भेदभाव के खिलाफ है। सभी विपक्षी शासित राज्यों को नजरअंदाज किया गया है। हमने कल बजट में ‘प्रधानमंत्री महाराष्ट्र विरोधी योजना’ दिखाई दी। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य है, फिर भी हमें बदले में अपना हिस्सा नहीं मिलता। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा कि मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। ये कोई बजट है प्रतिक्रिया देने वाला। यह सिर्फ एक नाटक है। वादे कागजों में ही रहेंगे और लागू नहीं होंगे। (Protest Against Budget 2024)

बिहार को गुमराह किया गया: जया बच्चन

सांसद जया बच्चन ने कहा कि हम बस इतना चाहते हैं कि वे (केंद्र) सच बोलें और देश के युवाओं को गुमराह न करें। वे नौकरियां कैसे पैदा करेंगे? उन्होंने राज्यों को भी गुमराह किया है। यहां तक ​​कि बिहार को भी गुमराह किया गया है, राज्य को कुछ नहीं दिया गया है। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि उन्होंने अपने गठबंधन को बचाने के लिए बजट में सभी राज्यों को छोड़ दिया है और केवल दो राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया है। अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ देने वाली योजनाएं और सुधार बजट से गायब थे। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि बजट देश का होता है, यह देश का बजट नहीं है। बजट सरकार बचाने के लिए नहीं होता है। (Protest Against Budget 2024)

सरकार मुश्किल से चल पा रही: राघव चड्ढा 

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि ये कमाल का बजट इजात किया गया है जिसमें लगभग इस देश का हर वर्ग निराश हुआ है मात्र 2 व्यक्तियों को छोड़ कर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू। मैं पूछना चाहता हूं कि वो राज्य जिन्होंने अभूतपूर्व समर्थन भाजपा को दिया और अपने राज्य की लगभग सारी सीट दे दी उन राज्यों को इस बजट में क्या मिला? जिन राज्यों ने भाजपा को इतना समर्थन नहीं दिया, या जिन राज्यों के समर्थन से सरकार मुश्किल से चल पा रही है उन पर सब कुछ लुटा दिया गया। इससे सार मिलता है कि जो राज्य भाजपा को कम वोट देता है उसे ज्यादा दिया जाएगा तो आगे के लिए सीख ले लीजिए। (Protest Against Budget 2024)

बिहार को मिला क्या है?: RJD सांसद

RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि बिहार को मिला क्या है? कहीं ना कहीं उन्हें एक झुनझुना और लॉलीपॉप देकर पीएम के सर पर लटक रही तलवार को टाला गया है… इसमें मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है। युवाओं के लिए कुछ नहीं है रोजगार पर कोई बात नहीं हुई है। बहुत सी योजनाएं जिसकी इन्होंने घोषणा की है वो पहले से चल रही है, बस उसे नए तरीके से पैक कर प्रस्तुत किया गया है…बिहार में चुनाव है इसलिए हमें और जनता को लगता है कि ये चुनावी घोषणाएं साबित होंगी। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, “कल पेश किया गया बजट सिर्फ ‘कुर्सी’ बचाने के लिए है…पीएम मोदी ने ये सब सिर्फ आंध्र प्रदेश और बिहार की सत्ता में बने रहने के लिए घोषित किया है। (Protest Against Budget 2024)

20 से ज्यादा पुल गिर गए: पूर्व CM

पूर्व CM ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा है, पैकेज देने से क्या होगा? बिहार के लोगों को रोजगार मिलना चाहिए, महंगाई पर लगाम लगनी चाहिए। फ्लाईओवर बन रहे हैं, लेकिन 20 से ज्यादा पुल गिर गए उसकी जांच होनी चाहिए। बजट में सरकार ने बिहार की जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि निर्मला सीतारमण देश को गुमराह कर रही हैं। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने केरल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र को क्या दिया है। अपने पूरे 1 घंटे 40 मिनट के बजट भाषण में उन्होंने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र सहित कुछ प्रमुख राज्यों का नाम तक नहीं लिया। (Protest Against Budget 2024)

केंद्र सरकार की कथनी और करनी में फर्क नहीं: पांडे 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के दृष्टिकोण से अगर हम इस बजट को देखें तो शायद केंद्र सरकार को झारखंड पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि जितना झारखंड देता है उसके हिसाब से हमें कितना मिला, क्या खोया, क्या पाया यह आपके सामने है। इसे हम राजनीतिक बजट कह सकते हैं। झारखंड कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि इस बजट की कई सारी चीजें उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र से ली हैं… ये चीजें जब धरातल पर आ जाएंगी तो हम समझेंगे कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। मुझे खासकर कृषि बजट को लेकर चिंता है कि उसमें झारखंड का कोई जिक्र नहीं है। (Protest Against Budget 2024)

संतुलित बजट नहीं: किशोरी लाल शर्मा

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यह संतुलित बजट नहीं है, यह ‘सरकार बचाओ’ बजट है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि (MSP को लेकर) हम लोग लगातार मांग कर रहे हैं। हर मौके पर मांग की। आज भी मैंने सदन में इस बात को रखा। स्वर्गीय नेताजी ने कहा है कि जनता के बीच किया हुआ वादा पूरा न करना भी अपने-आप में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। भाजपा ने अगर वादे किए थे तो उन्हें पूरे करने चाहिए थे। हालांकि देश के जनमानस की भाजपा से उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। (Protest Against Budget 2024)

बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ: पप्पू यादव

केंद्रीय बजट पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बजट का मतलब तो सर्वव्यापी है न? बजट में शिक्षा पर चर्चा नहीं की, मनरेगा पर चर्चा नहीं की। रेलवे को बजट से बाहर कर दिया। सामान्य वर्ग का टैक्स बढ़ा दिया। बीमा में भी टैक्स बढ़ा दिया गया। नौकरी पर तो कोई बात ही नहीं हुई। जिन 2 करोड़ नौकरियों पर बात हुई थी उनकी तो चर्चा नहीं हुई। इन्होंने (भाजपा) बिहार से कई वादे किए। बिहार में न तो विशेष राज्य और न ही विशेष पैकेज पर कोई बात हुई। क्या यह धोखा देना नहीं है? यह बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ है। बजट में केवल नेताओं को खुश करने वाली बातें की गई हैं। (Protest Against Budget 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!