दंतेवाड़ा में 20 करोड़ रुपए के PDS चावल सड़कर बर्बाद, आदिवासी बच्चों की थाली पर मंडराया खतरा…!

PSD Rice Spoiled in Dantewada: दंतेवाड़ा जिले के गीदम स्थित सरकारी वेयरहाउस में करीब 30 हजार क्विंटल PDS चावल घुन लगने और सड़ने से पूरी तरह खराब हो गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी चावल को साफ करके दोबारा पैक करने और आदिवासी बच्चों के पोटाकेबिन-आश्रमों तक भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक खराब चावल वेयरहाउस के गोदाम नंबर 6 और 7 में रखा गया था। हजारों बोरे पूरी तरह फफूंद और कीड़े लगने से नष्ट हो चुके हैं। फिर भी 50 से ज्यादा महिला और पुरुष मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के मुंह में कपड़ा बांधकर चावल की सफाई में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- मतदाता सूची से कट गया है नाम ? घबराएं नहीं, ऐसे जुड़वाएं दोबारा नाम और बचाएं वोट देने का अधिकार
चावल जल्द ही दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर की सोसाइटियों के साथ-साथ पोटाकेबिन और आश्रमों में भेजे जाने की तैयारी है। यानी खराब चावल आदिवासी बच्चों की थाली तक पहुंच सकता है। यह स्थिति आदिवासी बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चावल के भंडारण में वैज्ञानिक पद्धति और जरूरी ट्रीटमेंट का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते चावल बर्बाद हो गई। गोदाम में फ्यूमीगेशन और चावल को सुरक्षित रखने वाली दवाओं का प्रयोग नहीं हुआ। PDS नॉन-ऑफिस ने इस खराब चावल का भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया है। साथ ही संबंधित जिलों को पत्राचार कर स्थिति से अवगत कराया है। (PSD Rice Spoiled in Dantewada)

तीन जिलों के 7 महीने का था स्टॉक
सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक यह चावल सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के लगभग 7 महीने का स्टॉक था, लेकिन अब एक भी दाना सुरक्षित नहीं बचा है। जैसे ही यह मामला उजागर हुआ, ब्रांच मैनेजर और गोदाम प्रभारी काम छोड़कर गायब हो गए। जिला विपणन अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी होने तक चावल का एक भी दाना बाहर नहीं भेजा जाएगा। विशेष टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह नुकसान जानबूझकर किया गया या भंडारण में लापरवाही हुई। अगर जांच में दोष साबित होता है तो संबंधित अधिकारियों पर रिकवरी के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

मजदूरों और जनता की प्रतिक्रिया
मजदूरों ने बताया कि वे मुंह में कपड़ा बांधकर फफूंद और कीड़े हटाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम गरीब हैं, जो भी राशन आता है वही खाना पड़ता है। बच्चों तक सुरक्षित भोजन कैसे पहुंचेगा, यह हमें नहीं पता। आदिवासी समाज और स्थानीय लोग इस मामले को लेकर सरकार से उच्च स्तरीय जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को करोड़ों रुपए का सुनियोजित घोटाला बताया है। साथ ही कहा कि जनता के हक का निवाला बर्बाद किया गया है। उन्होंने सरकार से तुरंत उच्च स्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। (PSD Rice Spoiled in Dantewada)
जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
जिला विपणन अधिकारी ने सभी गोदामों के चावल का फ्रीजिंग और निरीक्षण कर दिया है। जांच टीम अब यह निर्धारित कर रही है कि क्या चावल की गुणवत्ता घटिया थी या भंडारण में कोताही हुई। दोष साबित होने पर संबंधित अधिकारियों पर रिकवरी और आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। यह मामला न सिर्फ सरकारी राशन व्यवस्था में गड़बड़ी उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करता है कि गरीब और आदिवासी बच्चों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन कैसे पहुंचेगा। (PSD Rice Spoiled in Dantewada)
सवाल अब भी बाकी हैं…
- क्या आदिवासी बच्चों की थाली पर मंडरा रहा यह खतरा रोका जाएगा ?
- करोड़ों रुपए की बर्बादी का असली जिम्मेदार कौन है ?
- गोदामों में निगरानी और सुरक्षा में सुधार के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे ?



