Google Analytics —— Meta Pixel

जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की भी जिम्मेदारी, सरकार ने जताया भरोसा, अब CM टीम का बनेंगे अहम हिस्सा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 10 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव करते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। इस फेरबदल में जहां कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारी में कटौती की गई है, वहीं जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल को सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपकर बड़ा भरोसा जताया है।

यह भी पढ़े :- सरकारी स्कूल में बच्चों को खिलाया कुत्ते का जूठा खाना, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

डॉ. मित्तल अब अपने वर्तमान दायित्वों — जनसंपर्क आयुक्त और छत्तीसगढ़ संवाद के सीईओ — के साथ-साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं देंगे। यह नियुक्ति न केवल उनके प्रशासनिक कद में वृद्धि का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उन्हें अपनी कोर टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

सरकार की छवि गढ़ने में निभाई अहम भूमिका

डॉ. रवि मित्तल को एक शालीन, नीतिगत और मृदुभाषी अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अल्प अवधि में जनसंपर्क विभाग में जिस प्रकार की सशक्त और व्यावसायिक कार्यशैली दिखाई है, उसने शासन और मीडिया के बीच समन्वय को मजबूत किया है। सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और सकारात्मक जनसंचार सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका को सराहा गया है।

कौन हैं डॉ. रवि मित्तल?

  • मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं।
  • 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
  • वर्तमान में जनसंपर्क विभाग के आयुक्त और छत्तीसगढ़ संवाद के सीईओ हैं।
  • इससे पहले जशपुर कलेक्टर, महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर के जिला पंचायत सीईओ के तौर पर सेवाएं दी हैं।
  • वर्ष 2018 में वे बगीचा के एसडीएम रहे हैं।
  • डॉ. मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से एमबीबीएस किया है।
  • विशेष बात यह है कि वे एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हो गए थे।

डॉ. मित्तल की यह पदोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत प्रशासनिक कौशल की पुष्टि है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रशासनिक दक्षता और जनसंपर्क कौशल दोनों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद डॉ. मित्तल सरकार के नीति-निर्धारण में किस तरह की नई ऊर्जा लेकर आते हैं।

कार्यविभाजन सूची इस प्रकार है:

Back to top button
error: Content is protected !!