Google Analytics —— Meta Pixel

पहली बार कुपोषण को दूर करने लहलहाती रागी फसल, 1826 किसान हो रहे लाभांवित

Ragi Crop in Mahasamund: पूरे छत्तीसगढ़ समेत महासमुंद जिले में मिलेट के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। महासमुंद जिले में पहली बार कुपोषण को दूर करने के लिए लहलहाती पोषक रागी फसल लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिलेट्स मिशन अंतर्गत महासमुंद जिले के अंतर्गत सभी विकासखंडों में मिलेट्स वर्ष का क्रियान्वयन किया जा रहा है। महासमुंद जिले को कुल लक्ष्य 1500 हेक्टेयर प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें:- CM ने किया सेक्टर-30 में ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण, जानिए क्या-क्या है सुविधा

कृषि विभाग ने जिले के पांचों विकासखंडों को 310 हेक्टेयर में 31 क्विंटल रागी बीज प्रति विकासखंड के मान से 155 क्विंटल बीज प्रदाय किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद विकासखंड में 220 हेक्टेयर, विकासखंड बागबाहरा में 210 हेक्टेयर, विकासखंड पिथौरा में 235 हेक्टेयर, विकासखंड बसना में 280 हेक्टेयर और विकासखंड सरायपाली में 310 हेक्टेयर में इस प्रकार कुल 1255 हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन किया जा चुका है। शेष लक्ष्य की पूर्ति नर्सरी से बोनी कर किया जा रहा है। (Ragi Crop in Mahasamund)

धान की अपेक्षा कम पानी में रागी की फसल लिया जा सकता है। इस योजनांतर्गत जिले के कुल 173 ग्रामों में 1826 किसान लाभांवित हो रहे हैं। 200 हेक्टेयर से अधिक में बीज निगम द्वारा बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत पंजीयन भी किया गया है। प्रति एकड़ 10 क्विंटल उत्पादन होता है। उत्पादित रागी बीज का भोजन के रूप में उपयोग, आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन और गर्भवती महिलाओं को तथा कुपोषित बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए किया जाएगा। मिलेट में छोटा अनाज और मोटा अनाज दोनों शामिल होते हैं। इन्हें पहाड़ी, तटीय, वर्षा, सूखा इलाकों में बेहद कम संसाधनों में ही उगाया जा सकता है। (Ragi Crop in Mahasamund)

एक तरफ मिलेट को उगाने में लागत कम आती है, वहीं इसका सेवन करने से शरीर को वो सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो साधारण खान-पान से मुमकिन नहीं है। यही वजह है कि अब बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सक भी डाइट में 15 से 20 प्रतिशत मिलेट को शामिल करने की सलाह दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मिलेट को साइज के आधार पर दो श्रेणियों में बांटा गया है। एक छोटा अनाज और एक मोटा अनाज, मोटा अनाज में ज्वार, बाजरा और रागी आते हैं। वहीं छोटा अनाज में कंगनी, कोदो, चीना, सांवा और कुटकी शामिल हैं। (Ragi Crop in Mahasamund)

अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 का भी उद्देश्य मिलेट की खपत को बढ़ाकर पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए 8 मिलेट्स को चिन्हित किया गया है। जिसमें ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, कंगनी, चीना, सांवा आदि शामिल हैं। लघु धान्य फसल के सेवन से होने वाले लाभ- कोदो, कुटकी, रागी, मोटा अनाज खाने से रक्तचाप को नियंत्रण करने में सहायक मिलेगा। रागी खाने से खून की कमी दूर होगा। रागी के सेवन से प्रचुर मात्रा में कैल्शियम उपलब्ध होने से हड्डियां मजबूत होगी। कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं का कुपोषण दूर होगा। रक्त में मधुमेह (शुगर) नियंत्रित होगा। (Ragi Crop in Mahasamund)

Back to top button
error: Content is protected !!