Google Analytics —— Meta Pixel

53 साल के हुए राहुल गांधी, CM भूपेश बघेल ने दी जन्मदिन की …

Rahul Gandhi Birthday : सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने एक फोटो शेयर किया और लिखा कि बिना डरे सत्ता से सवाल करने वाले और करोड़ों लोगों को सवाल करने का साहस देने वाले जनप्रिय नेता @RahulGandhi को हम सब की तरफ से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ.आपका साहस देशवासियों को यूँ ही ताकत देता रहे, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

यह भी पढ़ें:- 20 जून से शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानिए क्यों निकाली जाती है यात्रा

राहुल के जन्मदिन (Rahul Gandhi Birthday) को खास बनाने की तैयारी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से कांग्रेस खासी उत्साहित है। पार्टी के युवा संगठन यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की यादों को ताजा करने के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस बारे में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस जहां एक ओर दिल्ली के अपने हेड क्वार्टर में एक एग्जिबिशन का आयोजन करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर देशभर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर उस दिन पांच किलोमीटर की प्रतीकात्मक पैदल यात्राएं की जाएंगी

19 से 30 जून तक चलेगा एग्जिबिशन

‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर आधारित एग्जिबिशन यूथ कांग्रेस के ऑफिस में सोमवार 19 जून से लेकर आगामी 30 जून तक चलेगी, जिसमें यात्रा से जुड़े लगभग 3000 चित्रों के जरिए कुछ महत्वपूर्ण मौकों, अहम और भावनात्मक पलों को संजोया जाएगा। इसके अलावा, प्रदर्शनी स्थल पर एक बड़ा सा एलईडी स्क्रीन भी रखा जाएगा, जहां रोज यात्रा से जुड़े छोटे-छोटे वीडियोज दिखाए जाएंगे। इस बारे में यूथ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी वरुण पांडे का कहना था कि यह एग्जिबिशन आम लोगों के लिए आगामी 30 जून तक खुली रहेगी। (Rahul Gandhi Birthday)

Back to top button
error: Content is protected !!