आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, होगा भव्य स्वागत

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा शाम करीब 3-4 बजे के बीच ओडिशा से रायगढ़ पहुंचेगी। बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी होगी। फिर दर्रामुडा में नाइट हॉल्ट होगा। राहुल गांधी के दिल्ली जाने के चलते 9-10 फरवरी को यात्रा विराम होगा।

यह भी पढ़ें:- शरद गुट की पार्टी को मिला नया नाम, अब NCP शरदचंद्र पवार पार्टी

पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंचेगी, जहां सबसे पहले रेंगालपाली बॉर्डर पर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा और फिर झंडा अदान-प्रदान किया जाएगा।  दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़, सक्ती और कोरबा जिलों से होकर गुजरेगी। उसके अगले दिन यात्रा कोरबा, सूरजपुर से होकर गुजरेगी, जबकि 13 फरवरी को सरगुजा और बलरामपुर से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर से झारखंड रवाना होगी। (Bharat Jodo Nyay Yatra)

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी असल मुद्दों से भटकाने के लिये भगवान राम के नाम से राजनीति कर रही है। आस्था के नाम से देश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके असल मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। महंगाई, बेरोजगारी, मध्यम वर्ग त्रस्त, जिस तरह से यहां के युवा, माता, बहनें देश के हर वर्ग के लोग मोदी सरकार से त्रस्त हैं। इन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं और लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस न्याय यात्रा से सिर्फ रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर चांपा, नही बल्कि प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में इसका फायदा मिलेगा। (Bharat Jodo Nyay Yatra)

Related Articles

Back to top button