Google Analytics —— Meta Pixel

No Confidence Motion – राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले – रावण की तरह सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं मोदी जी

No Confidence Motion : अविस्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी लोगों के दिल की आवाज नहीं सुनते हैं, वे सिर्फ दो लोगों की बात सुनते हैं। उन्होंने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता था, मेघनाद और कुंभकरण। वैसे ही मोदी जी सिर्फ अमित शाह और अडाणी की सुनते हैं।

राहुल गांधी ने (No Confidence Motion ) आगे कहा कि लंका को हनुमान ने नहीं जलाया, रावण के अहंकार ने जलाया, राम ने रावण को नहीं मारा, रावण के अहंकार ने उसे मारा। आप पूरे देश में केरोसीन फैला रहे हो, आप पूरे देश में आग लगा रहे हो। यही आपने मणिपुर में किया और यही आप अब हरियाणा में कर रहे हो मोदी जी।

चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई है। भारत माता की हत्या मोदी सरकार ने मणिपुर में की है। ये सरकार देशद्रोही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले मैं मणिपुर गया, हमारे प्रधानमंत्री नहीं गए, क्योंकि शायद उनके लिए मणिपुर है ही नहीं। उन्होंने कहा कि आपने (BJP) मणिपुर को दो भाग में बांट दिया है, तोड़ दिया है।

यह भी पढ़े :- No Confidence Motion Debate Live : कांग्रेस ने पूछा- PM मणिपुर पर मौन क्यों? BJP बोली- राहुल कभी सावरकर नहीं हो सकते

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मैं रिलीफ कैम्प में गया (राजस्थान भी आज जा रहा हूं), मणिपुर के रिलीफ कैम्पों में मैंने महिलाओं से बात की, बच्चों से बात की, जो हमारे प्रधानमंत्री ने आजतक नहीं किया। मुझसे एक महिला ने कहा- मेरी आंखों के सामने मेरे बच्चे को गोली मारी है, मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही, फिर मुझे डर लगा, मैं सबकुछ छोड़कर आ गई, सिर्फ कपड़े लेकर आ गई, फिर एक फोटो दिखाकर कहती है कि यही मेरे पास है। एक और उदाहरण- दूसरे कैम्प में एक महिला मेरा सामने आती है मैंने पूछा क्या हुआ तुम्हारे साथ इस सवाल को सुनकर एक सेकेंड में वह कांपने लगी, उसने दिमाग मे कोई दृश्य देखा और वह कांपती हुई बेहोश हो गई। स्पीकर सर, इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं बल्कि हिंदुस्तान को कत्ल किया है, हिंदुस्तान का मर्डर किया है। (No Confidence Motion )

Back to top button
error: Content is protected !!