Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी और शाह ने हिंदुस्तान के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट स्कैम को अंजाम दिया: राहुल गांधी

Rahul on Stock Market: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के समय PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टॉक मार्केट पर टिप्पणी की, जहां प्रधानमंत्री ने स्टॉक मार्केट बढ़ने की बात कही। वहीं गृहमंत्री ने कहा कि 4 जून से पहले लोगों को शेयर खरीदने चाहिए, लेकिन 4 जून को बाजार गिरता है और करीब 30 लाख करोड़ का नुकसान होता है। यह घोटाला है। हम इस घोटाले में JPC जांच की मांग करते हैं।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने PM मोदी पर फिर साधा निशाना, कहा- कौन हैं नरेंद्र मोदी?

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के आम लोगों ने 4 जून को शेयर बाजार में 30 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए। हम पूछते हैं कि  प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने शेयर बाजार में निवेश करने वाले 5 करोड़ परिवारों को विशेष निवेश की सलाह क्यों दी? क्या लोगों को निवेश सलाह देना उनका काम है? प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने दोनों इंटरव्यू अडानी के उन चैनल्स को दिए , जिनके ऊपर SEBI की जांच जारी है। ऐसे में उन चैनल्स का क्या रोल है? भाजपा, फर्जी एग्जिट पोल करने वालों और संदिग्ध विदेशी निवेशकों के बीच क्या संबंध है, जिन्होंने एग्जिट पोल घोषित होने से एक दिन पहले निवेश किया और 5 करोड़ परिवारों की कीमत पर भारी मुनाफा कमाया? हम इस सबसे बड़े शेयर बाजार घोटाले की जांच की मांग करते हैं। (Rahul on Stock Market)

कांग्रेस सांसद ने कहा कि 13 मई 2024 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- 4 जून से पहले शेयर खरीदें। 19 मई 2024 को PM नरेंद्र मोदी ने कहा- 4 जून को शेयर बाजार रिकॉर्ड तोड़ देगा। 1 जून 2024 को मतदान के अंतिम चरण के मतदान के बाद मीडिया ने एग्जिट पोल जारी किए। 3 जून 2024 को शेयर बाजार रिकॉर्ड तोड़ता है और अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचता है। 4 जून 2024 को शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, जिससे निवेशकों, खासकर छोटे निवेशकों को 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उनके लिए काम कर रहे एग्जिट पोल्स्टर्स और मित्र मीडिया ने मिलकर हिंदुस्तान के सबसे बड़े ‘स्टॉक मार्केट स्कैम’ की साजिश रची है। (Rahul on Stock Market)

 

राहुल ने कहा कि BJP को पता था कि Exit Polls गलत हैं और उन्हें बहुमत नहीं मिलने वाला। इसके बाद भी उन्होंने रीटेल इंवेस्टर्स को स्टॉक खरीदने के लिए कह दिया। नतीजा- 30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और कुछ चुनिंदा लोगों को हजारों करोड़ रुपए का फायदा हुआ। इसलिए हम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, Exit Poll करने वालों और विदेशी निवेशकों के खिलाफ जांच की मांग करते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने यह संदेश दिया कि 4 जून को शेयर मार्केट आसमान छुएगा, लेकिन नरेंद्र मोदी को मालूम था कि 4 जून को शेयर मार्केट गिरेगा, क्योंकि BJP के इंटरनल सर्वे में उन्हें 220 सीट मिल रही थीं। इसलिए जांच होनी चाहिए कि- नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने गलत जानकारी क्यों दी और वे विदेशी निवेशक कौन हैं, जिन्होंने इसका फायदा उठाया? (Rahul on Stock Market)

Back to top button
error: Content is protected !!