छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले और बिजली गिरने की भी चेतावनी
Rain Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवा, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के मौसम में बदलाव साफ देखा गया। कई जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओले गिरे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, 18 ट्रेनें रद्द, 20 शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के बदले रूट
राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42°C दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6°C रिकॉर्ड हुआ। मैनपुर और चंद्रपुर में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई। इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। आज प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। (Rain Alert in Chhattisgarh)
शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| राजनांदगांव | 42°C | 24°C |
| दुर्ग | 41.2°C | 25°C |
| रायपुर | 41°C | 30.5°C |
| बिलासपुर | 36.9°C | 23°C |
| जगदलपुर | 36.8°C | 27.1°C |
| पेंड्रारोड | 34.8°C | 19.6°C |
| अंबिकापुर | 33.5°C | 20.4°C |
मौसम में क्यों हुआ बदलाव ?
मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय ट्रफ लाइन इसका मुख्य कारण है। यह ट्रफ लाइन दक्षिण ओडिशा से शुरू होकर गल्फ ऑफ मन्नार तक फैली हुई है। इसका असर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु होते हुए छत्तीसगढ़ तक पहुंच रहा है। इसके जरिए समुद्र से भारी मात्रा में नमी प्रदेश में आ रही है, जिससे मौसम अस्थिर हुआ है। अगले पांच दिनों के दौरान पूरे प्रदेश में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। शुरुआती तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।



