छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, 18 ट्रेनें रद्द, 20 शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के बदले रूट
Train Cancel in Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन में मेगा ब्लॉक के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। 3 मई से 22 मई के बीच कुल 18 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि 20 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त यानी शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके अलावा 2 ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गए हैं। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, गोंदिया, नागपुर, टाटानगर, बालाघाट, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेंटनेंस कार्य और रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के चलते ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण यह बदलाव किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- जादू-टोना के शक में ग्रामीण की निर्मम हत्या, एक ने सीने में चाकू मारा, दूसरे ने गला रेतकर की हत्या
रद्द रहने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 3 और 6 मई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 3 और 6 मई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 3 और 6 मई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 3 और 6 मई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 3 और 6 मई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर 3 और 6 मई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर 4 मई को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 4 मई को रद्द रहेगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)
3 मई से 22 मई के बीच लगातार रद्द रहने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 3 मई से 22 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 5 मई से 24 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर 3 मई से 22 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर 3 मई से 22 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया-इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68716 इतवारी-गोंदिया पैसेंजर 3 मई से 22 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68714 इतवारी-बालाघाट पैसेंजर 3 मई से 22 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट-इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर 3 मई से 22 मई तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर 4 मई से 23 मई तक रद्द रहेगी।
बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई को जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया की जगह जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी रूट से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई को इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर–जबलपुर रूट से चलाई जाएगी।
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 2 से 22 मई तक दुर्ग तक ही जाएगी।
- गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 3 से 23 मई तक दुर्ग से चलेगी, गोंदिया से नहीं।
- गाड़ी संख्या 12105 विदर्भ एक्सप्रेस (सीएसएमटी-गोंदिया) अजनी तक ही चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12106 विदर्भ एक्सप्रेस (गोंदिया-सीएसएमटी) अजनी से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 51707/51708 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर ब्रह्मपुरी तक सीमित रहेगी।
- गोंदिया-तिरोड़ी/कटंगी की कई पैसेंजर ट्रेनें भी ब्रह्मपुरी तक ही चलेंगी।
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 3 और 6 मई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी।
- गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 3 और 6 मई को बिलासपुर से ही शुरू होगी।
ऐसे चेक कर सकते हैं ट्रेन का स्टेटस



