Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि शुरू, अगले 48 घंटों तक मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Weather Alert

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आज मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। आज कई हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई है। वहीं कही-कही ओलावृष्टि भी हो रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ ज़िलों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़े:माघ 18 जनवरी से 16 फरवरी : माघ महीना में नदी स्नान का हैं विशेष महत्व, पढ़ें यह लेख

23 जनवरी की शाम और रात में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

इसे भी पढ़े:शादी में आ रही है बाधा, तो तुरंत करें ये 5 उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

इधर राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में सुबह 7 बजे से झमाझम बारिश हुई। वहीं अचानक छाए काले बादलों की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 संभागों के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!