Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में रफ्तार का कहर, हाईवा की टक्कर से कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत

Raipur Accident News: 31 दिसंबर यानी साल 2022 की आखिरी को राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक रायपुर पुलिस का जवान भी शामिल है। ये हादसा नवा रायपुर इलाके में हुआ। निमोरा के पास बन रहे एक्सप्रेस वे पर ये एक्सीडेंट हुआ। अभनपुर अपनी ड्यूटी जॉइन करने जा रहे पुलिस जवान कुलदीप तिर्की की बाइक को एक हाईवा ने टक्कर मार दिया।

यह भी पढ़ें:- कार और ऑटो की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 5 घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का फ्यूल टैंक फट जाने से उसमें आग लग गई । बुरी तरह से जख्मी पुलिस जवान कुलदीप तिर्की की इस हादसे में मौत हो गई। कुलदीप शनिवार की रात में अमलीडीह में अपने क्वॉर्टर से ड्यूटी के लिए अभनपुर थाना जा रहे थे। इस दौरान निमोरा के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कुलदीप की बाइक में भीषण आग लग गई। (Raipur Accident News)

यह भी पढ़ें:- कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, 1 घायल

बता दें कि राहगीरों ने कुलदीप को जलते बाइक से दूर किया और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ दिया। ये हाईवा सड़क पर हादसे के बाद रुका हुआ था, तभी पीछे से आ रहे एक और युवक दिनेश रक्सेल भी अपनी बाइक समेत हाईवा से जा टकराया। टक्कर की वजह से दिनेश के सिर और शरीर के कुछ हिस्सों में गंभीर चोटें आई और उसकी भी मौत हो गई। दिनेश रायपुर के मौदहापारा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। (Raipur Accident News)

यह भी पढ़ें:- कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, 1 घायल

वहीं पंजाब के अमृतसर में कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना अमृतसर के अटारी की है। वहीं राजस्थान के हनुमानगढ़ में कार और ट्रक की टक्कर से 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बीकानेर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। ये घटना देर रात की है। (Raipur Accident News)

Back to top button
error: Content is protected !!