Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur anti-drug campaign : संकल्प सांस्कृतिक समिति और SLCA ने मिलकर किया राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

Raipur anti-drug campaign : अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ दिवस के अवसर पर संकल्प सांस्कृतिक समिति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी, छत्तीसगढ़ (SLCA) के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Raipur anti-drug campaign :

यह भी पढ़ें :- Raipur loan shark case : सूदखोर तोमर ब्रदर्स की गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम, पुलिस ने बताया समाज के लिए खतरनाक

संकल्प सांस्कृतिक समिति की निदेशक मनीषा शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों—तीसरी बटालियन, छत्तीसगढ़ डिफेंस अकादमी, और भाटागांव में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को नशे के दुरुपयोग के दुष्परिणामों, इससे बचाव के उपायों तथा नशामुक्त भारत की दिशा में सामूहिक प्रयासों की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। (Raipur anti-drug campaign)

क्षमता विकास सत्रों के माध्यम से युवाओं को यह समझाया गया कि नशे से कैसे दूर रहा जा सकता है और समाज में जागरूकता फैलाकर इस समस्या से कैसे लड़ा जा सकता है। भाटागांव में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके अलावा, सहायता प्राप्त परियोजनाओं जैसे कि इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर एडिक्ट्स (IRCA), आउटरीच ड्रॉप-इन सेंटर (ODIC) और कम्युनिटी बेस्ड पीयर लीड इंटरवेंशन (CPLI) की कार्यप्रणाली और उनकी उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। इन केंद्रों के माध्यम से किस तरह से नशा पीड़ित व्यक्तियों को पुनर्वास और सहायता दी जाती है, इसकी जानकारी साझा की गई। (Raipur anti-drug campaign)

कार्यक्रम के अंत में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने “नशे को ना, ज़िंदगी को हां” का संकल्प लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में IRCA से अजय श्रीवास्तव, मनीष अवस्थी, शैलेश भगत, अरुण मिंज, मनोज मिश्रण, SLCA से सौरव तिवारी, नीरज साहू, मनीषा कुर्रे, CPLI से राजकमल रात्रे, जिज्ञासा पाल तथा ODIC से सुषमा सेन और विवेक बंजारे ने सक्रिय भागीदारी और समर्थन दिया। (Raipur anti-drug campaign)

Back to top button
error: Content is protected !!