Raipur Bilaspur road accident : हाइवा की टक्कर से 12 साल के बच्चे की मौत, उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, FIR दर्ज
Raipur Bilaspur road accident : रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे मोंटू घृतलहरे की मौत हो गई। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर साइकिल से जा रहे बच्चे को तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे का सिर ट्रक के चक्के के नीचे बुरी तरह आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। चार घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन हुआ, जिससे यातायात पूरी तरह ठप रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई और भीड़ ने पथराव भी किया। हालात बिगड़ते देख खमतराई के सीएसपी, एएसपी समेत कई थाना प्रभारियों को मौके पर तैनात किया गया।
यह भी पढ़ें :- मूसलधार बारिश का अलर्ट: 20-25 जून को छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां लंबे समय से अंडर ब्रिज की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते अंडर ब्रिज बन जाता, तो यह हादसा नहीं होता। (Raipur Bilaspur road accident)
पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। पुलिस पर पथराव करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में करीब दो दर्जन लोगों पर FIR दर्ज की गई है। हादसे के बाद से हाइवा चालक फरार है, लेकिन वाहन को जब्त कर लिया गया है। (Raipur Bilaspur road accident)
यह हादसा न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की कमी और नागरिकों की उपेक्षा का बड़ा उदाहरण भी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। (Raipur Bilaspur road accident)



