छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा देखेगी दुनिया: CM विष्णुदेव साय

World Youth Festival Russia: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ के युवा सिमरदीप स्याल और राजदीप स्याल ने मुलाकात की, जिन्होंने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वे दोनों 1 मार्च से 7 मार्च 2024 तक रुस के सोची में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत के डेलीगेट के रूप में सहभागी होंगे। वे भारत से वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में शामिल हो रहे भारत के 360 समूह का हिस्सा रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमरदीप स्याल और राजदीप स्याल की वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में सहभागिता की सराहना की।

यह भी पढ़ें:- ITBP के जवानों ने किया वाटर प्यूरीफायर सिस्टम का वितरण, सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजन

CM विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करें। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के कुल 8 युवा वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और युवाओं को अपना आशीष और शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको प्रदेश के साथ-साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरवपूर्ण अवसर मिल रहा है। आप सभी स्वामी विवेकानंद के देश से वहां जा रहे हैं। आप भारत के प्रतिनिधि हैं, हमारी महान सांस्कृतिक परंपरा की झलक वहां दिखाएं। (World Youth Festival Russia)

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आप सभी अपने भीतर अपने देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की महक लेकर जाएं, ताकि इस प्रदेश के बारे में रूस के लोग और अधिक जाने और उन्हें यहां आने की उत्सुकता हो। उन्होंने कहा कि भारत के धार्मिक, सांस्कृतिक और समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के बारे में अपने विचार रूस सहित यूथ फेस्टिवल में शामिल हो रहे सभी देश के साथियों के साथ साझा करें। गौरतलब है कि 1 मार्च से 07 मार्च 2024 तक रूस के सोची शहर में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 193 देशों के लगभग 20 हजार युवा शामिल होंगे। भारत से युवाओं का दल यूथ फेस्टिवल में शामिल होने रूस जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से भी 8 युवा चयनित हुए हैं। (World Youth Festival Russia)

Related Articles

Back to top button