Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Crime News: राजधानी में फिर चाकूबाजी, पड़ोसी ने युवक को मारा चाकू, मौत

Raipur Crime News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक का नाम कंचन माल बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 5 July 2023: बुधवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

बताया जा रहा है कि, टिकरापारा इलाके में कल आधी रात को आरोपी दीपक नामदेव ने अपने पड़ोसी कंचन माल को चाकू मारा। इलाज के दौरान कंचन की मौत हो गई। वहीं आरोपी दीपक नामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Raipur Crime News)

बताया जा रहा है कि पुराने बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी दीपक नामदेव ने कंचन माल को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया . (Raipur Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!