Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Crime News: राजधानी में दीवान के अंदर मिला महिला का शव, 2 दिन तक लाश के ऊपर सोता रहा पति

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में एक महिला की दीवान के अंदर लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस वारदात में चौंकाने वाली बात ये है कि जिस पलंग के अंदर लाश मिली है, उस पलंग के ऊपर पति 2 दिन तक सोता रहा.

यह भी पढ़ें:- Board Result 2023 : परीक्षा में फेल हाने पर छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस…

दरअसल, राजधानी के लालपुर में महिला की हत्या हुई है. महिला की लाश घर के दीवान पलंग के अंदर मिली है. दो दिन पहले हत्या की गई है. पति उसी दिवान के ऊपर दो दिनों से सोता रहा.

Raipur Crime News : बताया जा रहा है कि बदबू आने पर पति ने पुलिस को सूचना दी. मृतका का नाम बबिता साहू है. पुलिस को मृतका के पति कीर्तन साहू पर शक है. पुलिस जांच में जुटी है. टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला है.

यह भी पढ़ें:- Karnataka Election Results: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों से मिलने लगे रुझान ,कांग्रेस ने रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा

Raipur Crime News : पुलिस ने बताया कि फिलहाल पति पर शक है, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस वारदात में चौंकाने वाले खुलासा होने की आशंका है. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, जल्द मामले का खुलासा होगा कि आखिर कातिल कौन है और क्यों खूनी वारदात को अंजाम दिया है.

मामले की जानकारी देते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि, परसो की बात है. परसो इवनिंग के आस-पास की बात है. प्रथम दृष्टि में ये पाया गया है कि पति कीर्तन साहू ने गला दबाकर पत्नी कि हत्या की है. कल साम को पति ने रिपोर्ट की और बताया कि पति प्रथम दृष्टि में पति आरोपी साबित हो रहा है.

Back to top button
error: Content is protected !!