Karnataka Election Result: कर्नाटक की जीत के बाद बोले राहुल गांधी – हमने मोहब्बत से नफरत को हराया

15 रैली, 11 रोड शो, हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी काम आई कड़ी मेहनत

Karnataka Election Result: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को जीत की बधाई देता हूं। राहुल ने कहा कि हमने मोहब्बत से नफरत को हराया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। राहुल ने कहा, ‘सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।

यह भी पढ़ें:- Board Result 2023 : परीक्षा में फेल हाने पर छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस…

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा

राहुल से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा, ‘गांधी परिवार की वजह से कांग्रेस एकजुट होकर लड़ी है। तबीयत ठीक नहीं होने पर भी सोनिया ने प्रचार किया। सोनिया, राहुल और प्रियंका को जीत का क्रेडिट जाता है।

खरगे ने कहा, ‘कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे।’ खरगे ने कहा, ‘आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। यहां(कर्नाटक) के विधायकों की बैठक होगी, (मुख्यमंत्री के नाम पर) सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा। Karnataka Election Result 

हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी काम आई कड़ी मेहनत

बात 2014 के लोकसभा चुनाव की है। भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। उन्होंने एक रैली में कहा, “‘कांग्रेस अब बूढ़ी हो चली है।’’ इसके जवाब में प्रियंका ने एक रैली में जनता से पूछा, “‘क्या मैं आपको बूढ़ी दिखाई देती हूं?’’ इस पर जनता ने जमकर तालियां बजाईं और प्रियंका मुस्कुराती रहीं। इस बात को बीते 9 साल हो गए हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव की बिसात भी अभी से बिछने लगी है। लेकिन फिलहाल दक्षिण के राज्य कर्नाटक से बीजेपी की एग्जिट और कांग्रेस की एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने कर्नाटक में पूरे दम खम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बीजेपी के स्टार कैंपेनर नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट के सामने राज्य स्तर के नेताओं से इतर राहुल और प्रियंका ने मोर्चा संभाला और प्रदेश में जमकर रैली और रोड शो किए। लेकिन सबसे अहम बात पहले हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक में जिस तरह से प्रियंका गांधी पार्टी की सबसे बड़ी प्रचारक बनती नजर आईं, उसे देखते हुए कांग्रेस में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

15 रैली और 11 रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए कड़ी मेहनत की थी। प्रियंका गांधी ने 25 अप्रैल से 8 मई के बीच कर्नाटक में पूरे नौ दिन का प्रचार किया। प्रियंका ने राज्य के 31 जिलों में से 18 जिलों में रैलियां और रोड शो किया। जिसमें 15 रैली और 11 रोड शो शामिल हैं। प्रियंका के रोड शो ने राज्य की जनता का ध्यान अपनी ओर खींचा। Karnataka Election Result

Related Articles

Back to top button