Bhent Mulaqat : मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर और विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का अवलोकन किया

Bhent Mulaqat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बिलासपुर विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में दयालबंद स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय (मल्टीपरपज) का लोकार्पण किया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 3 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से स्कूल भवन का उन्नयन किया गया है। स्कूल भवन में अत्याधुनिक लैब की सुविधा है। यहां स्मार्ट क्लास, भव्य प्रवेश द्वार, स्टेज, गार्डन, पार्किंग एवं नवीन टॉयलेट का निर्माण गया है।

इस सत्र से यहां अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू। वर्तमान में यहां हिंदी माध्यम की कक्षा छठवीं से बारहवीं तक पढ़ाई हो रही है। इस विद्यालय मे 794 अध्ययनरत है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव एवं विधायक तखतपुर श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, बिलासपुर महापौर श्री रामशरण यादव, अध्यक्ष अपेक्स बैंक श्री बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- Board Result 2023 : परीक्षा में फेल हाने पर छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस…

पहले लगती थी 80 हजार फीस, अब अच्छा स्कूल पढ़ाई भी बढ़िया

स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किये। अस्मि ठाकुर ने बताया कि पहले वो प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थीं। 80 हजार फीस साल भर की लगती थी। अब वो पैसा पूरा बच रहा है। पापा प्राइवेट जाब में हैं माँ गृहिणी है। यह बचत हमारे भविष्य के लिए काफी उपयोगी होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि स्कूल बहुत अच्छा है। अक्षर जाधव ने बताया कि उनका स्वामी आत्मानंद स्कूल बहुत अच्छा है। पढ़ाई बहुत अच्छी हो रही है। इंजीनियर बनना चाहता हूँ। यहाँ के स्मार्ट क्लास में पढ़कर काफी कुछ सीख रहा हूँ और अपने सपने जरूर पूरा करूंगा। Bhent Mulaqat 

यह भी पढ़ें:- Karnataka Election Result: कर्नाटक की जीत के बाद बोले राहुल गांधी – हमने मोहब्बत से नफरत को हराया

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र अक्षर जाधव ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह शासन के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। अक्षर इंजीनियर बनना चाहता है। बिलासपुर के तारबहार में रहता है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने के लिए अक्षर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उसने कहा कि स्कूल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है, स्मार्ट क्लास फर्नीचर अच्छे और उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हैं। Bhent Mulaqat 

Related Articles

Back to top button