Google Analytics —— Meta Pixel

भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर डाक टिकट विमोचन और सामूहिक आदर्श विवाह का आज 25 मार्च को भव्य आयोजन

रायपुर: हर साल की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू, रायपुर शहर जिला साहू संघ और संत कर्मा माता आश्रम समिति के संयुक्त तत्वाधान में भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई जा रही है। इस विशेष अवसर पर कर्माधाम, संतोषी नगर, रायपुर में आज मंगलवार, 25 मार्च को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस साल का आयोजन ऐतिहासिक बनने जा रहा है, क्योंकि पहली बार भारतीय डाक विभाग की ओर से तेली समाज की कुलदेवी भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाएगा। यह समाज के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला क्षण होगा। इसके साथ ही समाज में सामूहिक आदर्श विवाह को बढ़ावा देने के लिए 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें:- स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़, महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को गद्दार कहने पर मचा बवाल 

पहला सत्र 

महाआरती और डाक टिकट विमोचन

  • समय – सुबह 11 बजे – महाआरती (Raipur District Sahu Sangh)
  • समय – सुबह 11:30 बजे – डाक टिकट विमोचन

दूसरा सत्र

भव्य शोभायात्रा और सामूहिक आदर्श विवाह

  • समय – दोपहर 2 बजे – तेलघानी नाका से भव्य शोभायात्रा (कार और बाइक रैली)
  • समय – शाम 4:30 बजे – 51 नवदंपत्तियों को आशीर्वाद और प्रमाण पत्र वितरण
  • जगह- कर्माधाम, कृष्णा नगर, रायपुर

समाज के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, डिप्टी CM अरुण साव, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, समाज के सांसद, विधायक, नवनिर्वाचित पार्षद, प्रदेश और जिला के सामाजिक पदाधिकारियो समेत वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे। इस डाक टिकट विमोचन के साथ भक्त माता कर्मा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर अंकित होगा, जिससे समाज के गौरव और सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही सामूहिक विवाह आयोजन समाज में एकता और समरसता को मजबूत करेगा। (Raipur District Sahu Sangh)

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष, टहल सिंह साहू ने भक्त माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर माँ कर्मा जयंती एक ऐतिहासिक क्षण बनने जा रही है, क्योंकि आज तैलिक वंश की आराध्य, भक्त शिरोमणि माँ कर्मा के सम्मान में डाक टिकट का विमोचन किया जाएगा। यह समस्त समाज एवं देशवासियों के लिए गर्व का पल होगा। इस पावन अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ।

Back to top button
error: Content is protected !!