Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में न्यूड और स्ट्रेंजर्स पार्टी को लेकर बड़ा खुलासा, SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने दी जानकारी

Raipur Nude Party: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी और स्ट्रेंजर्स हाउस पार्टी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से इन अवैध गतिविधियों का प्रचार किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:- 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, 20 साल से संगठन में सक्रिय थी जानसी

इंस्टाग्राम से शुरू हुई कहानी: SSP

SSP ने बताया कि न्यूड पार्टी के लिए इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। जैसे-जैसे इस पार्टी की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलती गई, वैसा-वैसा शहर का माहौल भी दूषित हो रहा था। इसे देखते हुए पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की और जांच शुरू की। टेक्निकल एनालिसिस के जरिए पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रेस किया और एक टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि रायपुर में इस न्यूड पार्टी के लिए कपल्स और युवतियों को विशेष रूप से इनवाइट किया गया था। (Raipur Nude Party)

स्ट्रेंजर्स हाउस पार्टी और पुल पार्टी का भी भंडाफोड़ 

न्यूड पार्टी के साथ-साथ एक और बड़ी पार्टी की तैयारी की भी जानकारी पुलिस को मिली। 21 सितंबर को रायपुर के बाहरी इलाके भाठागांव में स्थित एक फार्म हाउस में स्ट्रेंजर्स हाउस पार्टी और पुल पार्टी आयोजित होने वाली थी। यह फार्म हाउस हाउसिंग बोर्ड के रिटायर्ड अफसर और होटल कारोबारी संतोष गुप्ता का है। SSP ने बताया कि इस फार्म हाउस में हाई-क्लास रूम्स, स्विमिंग पूल, गार्डन और लॉन्ज जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इन पार्टियों के लिए इस्तेमाल होनी थी। पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक संतोष गुप्ता समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। (Raipur Nude Party)

गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर के VIP रोड स्थित हाइपर क्लब का संचालक जेम्स बेक भी शामिल है। पुलिस को शक है कि स्ट्रेंजर्स पार्टी की आड़ में न्यूड पार्टी भी आयोजित की जा रही थी। इससे पहले की एक स्ट्रेंजर्स पार्टी का वीडियो भी वायरल हो चुका है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि यह सरकार नशा और नग्नता की ब्रांड एंबेसेडर बन गई है। अब तक न्यूड पार्टी के मुख्य आयोजकों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान तक नहीं आया है। लगता है राज्य सरकार इस पूरे मामले को संरक्षण दे रही है। (Raipur Nude Party)

किसी को छोड़ा नहीं जाएगा: बीजेपी 

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा नेता केदार गुप्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह विष्णुदेव साय की सरकार है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कार्रवाई लगातार जारी है। सरकार ‘सांय-सांय’ काम कर रही है, किसी को छोड़ा नहीं जा रहा। यह भूपेश बघेल की सरकार नहीं है, जहां महादेव सट्टा और आपराधिक गतिविधियों को संरक्षण मिलता था। इस मामले में कई पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर समय रहते लगाम लगाई जा सके। (Raipur Nude Party)

Back to top button
error: Content is protected !!