Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Police Raid : सूखे नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सप्लाई चेन तक पहुंची जांच

Raipur Police Raid : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में सूखे नशे के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर में गांजा सेवन के लिए उपयोग होने वाले गोगो, चिलम और रोलिंग पेपर की अवैध बिक्री करने वाले पान ठेलों और गुमटियों पर पुलिस ने (Raipur Police Raid) बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़े :- CG Cabinet Meeting : 4 फरवरी को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

COTPA एक्ट के तहत 9 दुकानें सील

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने COTPA एक्ट (Cigarette and Other Tobacco Products Act) के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध सामग्री बेचने वाली 09 दुकानों को सील कर बंद कराया गया है।

सप्लाई चेन का हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की सप्लाई चेन (Backward Linkage) का पता लगा लिया गया है। पूछताछ में कई थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम सामने आए हैं।

इनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही थोक विक्रेताओं व सप्लायरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। (Raipur Police Raid)

Back to top button
error: Content is protected !!