Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur school admission : लभांडी में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत, मुंह मीठा भी कराया

Raipur school admission : शासकीय प्राथमिक शाला लभांडी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियाँ कीं, जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली से हुई, जिसमें “मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ”, “सारे काम बाद में, पहले पढ़ाई” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली ने पूरे गांव में शिक्षा का सकारात्मक संदेश फैलाया।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 17 June 2025: आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

रैली के पश्चात विद्यालय प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर तथा मिठाई वितरण कर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों को नि:शुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और स्टेशनरी भी वितरित की गईं। इस अवसर पर शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करते हुए नियमित उपस्थिति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के पालन की सीख दी। (Raipur school admission)

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण निषाद ने घोषणा की कि वर्ष भर सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में नियमित स्कूल आने की भावना को बल मिलेगा।(Raipur school admission)

कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से राधेश्याम थवाईत, प्रधानपाठक रघुवीर निषाद, शिक्षिकाएं पूर्णिमा हिरवानी, प्रीति चंद्राकर, राकेश पुरी गोस्वामी और पुरुषोत्तम बघेल सहित पालकगण और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू ने किया और अंत में सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस आयोजन ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया। (Raipur school admission)

Back to top button
error: Content is protected !!