Donald Trump on Iran Israel War : सभी लोग तुरंत तेहरान छोड़ दें! तय समय से पहले G-7 समिट छोड़ रहे ट्रंप
Donald Trump on Iran Israel War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कार्रवाई को लेकर बहुत बड़ी चेतावनी दी है। G-7 शिखर समिट में हिस्सा लेने कनाडा पहुंचे ट्रंप अपने तय समय से पहले इस शिखर सम्मेलन को छोड़कर जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :- Raipur school admission : लभांडी में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत, मुंह मीठा भी कराया
इस बारे में व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी-7 समिट से पहले वहां से निकल जाएंगे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी अहम बैठकों में शामिल होना है। इस बीच, ट्रंप ने लोगों से तत्काल तेहरान छोड़ देने की अपील की है। ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया है और इस यह बड़ा रूप अख्तियार कर सकता है। (Donald Trump on Iran Israel War)
ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया, ईरान को उस ‘समझौते’ पर हस्ताक्षर करना चाहिए था जिस पर हस्ताक्षर करने के लिए मैंने उनसे कहा था. यह कितनी शर्म की बात है और मानव जीवन की बर्बादी है. सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता. मैंने यह बार-बार कहा है. सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।
जी-7 शिखर सम्मेलन में इकट्ठा हुए वैश्विक नेता
मालूम हो कि विश्व के नेता कई लक्ष्यों के साथ कनाडा में एकत्र हुए हैं, लेकिन इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ये शिखर सम्मेलन बाधित हो गया है। इजरायल और ईरान का युद्ध खतरनाक मोड़ और अनियंत्रित तरीकों से आगे बढ़ रहा है।
ईरान ने इजरायल पर की मिसाइलों की नई बौछार
इजराइल रक्षा बल (IDF) ने कहा कि ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलें दागी हैं. नागरिकों से कहा गया है कि वे बम आश्रयों में चले जाएं और अगली सूचना तक वहीं रहें। (Donald Trump on Iran Israel War)



