Google Analytics —— Meta Pixel

CG Cabinet Meeting : 18 जून को मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक: कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर होगी चर्चा

CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 जून क़ो 2025 को सवेरे 10.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगी।

यह भी पढ़े :- Donald Trump on Iran Israel War : सभी लोग तुरंत तेहरान छोड़ दें! तय समय से पहले G-7 समिट छोड़ रहे ट्रंप

इस बार की कैबिनेट बैठक (CG Cabinet Meeting) का एजेंडा खरीफ सीजन को केंद्र में रखकर तैयार किया जा सकता है। राज्य के किसानों को समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराने, सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा, और कृषि योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की संभावना है। खरीफ की शुरुआत से पहले उठाए गए ये कदम किसानों को बड़ी राहत प्रदान कर सकते हैं, साथ ही यह सरकार के कृषि क्षेत्र में गंभीरता और संवेदनशीलता को भी दर्शाएगा।

यह भी पढ़े :- Raipur school admission : लभांडी में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत, मुंह मीठा भी कराया

मानसून सत्र की तारीखें और एजेंडा भी तय करेगी सरकार

राज्य मंत्रिमंडल की यह बैठक (CG Cabinet Meeting) आगामी विधानसभा मानसून सत्र की रणनीति तय करने के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है। इसमें सत्र की संभावित तारीखों, प्रस्तवित विधायिका एजेंडे और सरकारी प्राथमिकताओं पर मंथन किया जा सकता है। सरकार चाहती है कि मानसून सत्र के दौरान विकास, सुशासन और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जा सके, जिससे जनविश्वास और मजबूत हो।

Back to top button
error: Content is protected !!