Google Analytics —— Meta Pixel

कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, गाड़ियों पर पत्थर बरसाए गए

West Bengal Ram Navami Celebration : पश्चिम बंगाल में रविवार (06 अप्रैल, 2025) को पूरे दिन राज्यभर में शांतिपूर्वक रामनवमी उत्सव मनाया गया. इस बीच देर शाम कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला करने का दावा किया गया. मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए. बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने हमले का दावा करते हुए वीडियो भी शेयर किए हैं.

यह भी पढ़े :- Rashifal 7 April 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, रामनवमी जुलूस के वापस लौटने पर कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला किया गया. भगवा झंडा ले जाने के कारण वाहनों पर पत्थर बरसाए गए. विंडशील्ड तोड़ दिए गए. अराजकता फैलाई गई. यह कोई आकस्मिक घटना नहीं थी – यह लक्षित हिंसा थी. और पुलिस कहां थी? वहीं. देख रही थी. चुप. रीढ़विहीन. ममता बनर्जी की चुनी गई वही पुलिस – तुष्टिकरण की उनकी राजनीति में पूरी तरह से पंगु हो गई. निर्दोष हिंदुओं की रक्षा के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया. (West Bengal Ram Navami Celebration )

कोलकाता पुलिस ने क्या कहा?

मामले पर कोलकाता पुलिस का कहना है कि इलाके में किसी भी तरह की रैली के लिए कोई अनुमति नहीं लिया गया था, न ही इलाके में ऐसा कोई घटना हुई है. कोलकाता पुलिस ने देर शाम एक्स पोस्ट में घटना के संबंध में एक बयान में कहा कि वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप और व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई की. घटना की जांच के लिए मामला दर्ज किया गया है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. (West Bengal Ram Navami Celebration)

Back to top button
error: Content is protected !!