Google Analytics —— Meta Pixel

हम अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाकर स्वास्थ्य को बना सकते हैं बेहतर: CM साय

World Health Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और सेहत से जुड़े अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह हमें याद दिलाता है कि सेहत सबसे बड़ी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, गाड़ियों पर पत्थर बरसाए गए

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी मिलकर स्वस्थ जीवन जीने के प्रति जागरूकता फैलाएं और एक स्वस्थ भारत की ओर अग्रसर हों। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य है। यह विषय मुख्य रूप से मां और नवजात बच्चों की सेहत और सुरक्षा पर ध्यान देता है। इसका मकसद यह बताना है कि गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और उसके बाद की देखभाल के दौरान अच्छी सेवाओं की कितनी जरूरत है, ताकि मां और नवजात शिशुओं की मौत के आंकड़ों को कम किया जा सके। (World Health Day)

ताजा आंकड़ों के मुताबिक हर साल करीब 3 लाख महिलाएं गर्भावस्था या प्रसव के कारण अपनी जान गंवाती है। जबकि 2 मिलियन से ज्यादा बच्चे अपने जीवन के पहले महीने में ही मर जाते हैं। यह लगभग हर 7 सेकंड में 1 रोकी जा सकने वाली मौत है। दरअसल, 7 अप्रैल 1948 के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की स्थापना की गई थी। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस की भी नींव रखी गई। तब से 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य आम जनता को सेहत के प्रति जागरूक बनाना, हेल्थ केयर से जुड़ी समस्याओं पर पब्लिक डायलॉग शुरू करना, सरकारों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रेरित करना और नई जनरेशन को हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए मोटिवेट करना है। (World Health Day)

Back to top button
error: Content is protected !!