Trending

Rape case in bhilai : घर में अकेला पाकर केबल का पैसे लेने आए शख्स ने महिला को बनाया हवस का शिकार

Rape case in bhilai: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लगातार दुष्कर्म की शिकायतें सामने आ रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला भिलाइ के वैशाली नगर थाने से सामने आया है। जहां एक महिला ने केबल ऑपरेटर कर्मी के खिलाफ घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का आरोप (Rape case in bhilai) लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342 और 450 के तहत मामला दर्ज किया है।

वैशाली नगर टीआई वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि रामनगर स्कूल के पीछे रहने वाला आरोपी ढाल सिंह साहू (34 साल) केबल ऑपरेटर के यहां बिल वसूली का काम देखता है। शनिवार दोपहर 1.30 बजे वह एक घर में केबल का बिल मांगने गया था। महिला का पति सुबह 8 बजे ड्राइवर का काम करने भिलाई स्टील प्लांट चला गया था।

इसे भी पढ़ें- Cyber fraud : सिम वेरिफिकेशन के नाम पर खाते से उड़ाए लाखों रूपये, खुद को बताया BSNL का अफसर

सुबह 10 बजे के करीब जब ढाल सिंह पहुंचा तो 36 वर्षीय महिला अपने आठ साल के बेटे के साथ घर पर थी। बेटा दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। महिला पूजा कर रही थी। महिला को अकेला देख आरोपी की नियत डोल गई। वह धीरे से अंदर वाले कमरे तक गया और कुंडी लगाकर बेटे को बंद कर दिया। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती वह उस पर हावी हो गया। महिला से अनाचार करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने फोन पर घटना के बारे में पति को बताया।

Related Articles

Back to top button