Google Analytics —— Meta Pixel

Rape case : शादी का झांसा देकर युवती 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

Rape case : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर युवक पिछले 3 सालों से युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी करने को कहा तो युवक गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की शिकायत (Rape case) के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। जिले की रहने वाली एक युवती ने 12 मार्च को थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि कांकेर जिले के नरहरपुर इलाके का रहने वाला युवक अभय यादव (25) से पिछले 3 सालों से संपर्क में थी। अभय शादी का झांसा देकर युवती के साथ 3 सालों से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी की तारीख तय करने की बात करती तो उससे झगड़ा करने पर उतारू हो जाता था।

इसे भी पढ़ें- Raipur unlocked : रायपुर पूरी तरह हुआ अनलॉक, 100% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर और मॉल

जिसकी शिकायत युवती ने पुलिस से की। इधर, FIR दर्ज करने के बाद कोंडागांव SP दिव्यांग पटेल ने मामले में गंभीरता दिखाई। जिसके बाद विश्रामपुरी थाना प्रभारी रवि शंकर ध्रुव के नेतृत्व में एक टीम बनाकर कांकेर जिले के नरहरपुर इलाके के सरोना भेजा गया। जहां से युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!