बागियो से कोई नहीं फ़र्क़ पड़ेगा, भाजपा रचेगी नया कीर्तिमान : भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन माँझी

गरियाबंद भाजपा ने अपने 85 सीटो पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है । नाम घोषित होने के बाद प्रत्याशियों का जनता के बीच पहुंचना और तेज हो गया है, ऐसे ही बिन्द्रावगढ़ से विद्यायक प्रत्याशी गोवर्धन माँझी का टिकट घोषित होने के बाद वो आज गरियाबंद ज़िला मुख्यालय पहुंचे जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया,

यह भी पढ़ें:- CG NEWS : चुनाव के मद्देनजर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाड़ी चेकिंग के दौरान लाखों रुपये बरामद

गोवर्धन माँझी को बिंद्रनावगढ़ से तीसरी बार भाजपा के द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी, इसी दौरान भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने  माँझी के काफिले को रोक लिया और फूल माला पहनाकर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया,इस दौरान  माँझी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जाताया है और वे अपनी पूरी मेहनत के साथ चुनावी मैदान में उतरे है बिन्द्रावगढ़ की जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है 2013 की तरह 2023 भी उनके नाम रहेगा

भागीरथी माँझी के बाग़ी हो कर चुनाव लड़ने को लेकर पूछे जाने पर भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन माँझी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव जीतते आई है हमारे सभी कार्यकर्ता हमारे साथ है कोई फ़र्क़ नहीं पड़ना है हालाकि उन्होंने कहा कि बगियो को मनाने की पार्टी अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रही है और बाग़ियो को मना लिया जाएगा।

इस दौरान ये रहे मौजूद मंडल अध्यक्ष  सुरेन्द्र सोनटेके जी वरिष्ठ कार्यकर्ता मुरलीधर सिन्हा  रिखी राम यादव जी पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद यादव जी अनूप भोंसले  पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू महिला मोर्चा जिला महामंत्री,  बिन्दू सिन्हा  मंडल महामंत्री धनंजय नेताम एवं ईश्वर वर्मा महामंत्री दृय मंडल उपाध्यक्ष  दीनदयाल सिन्हा  एवं कमलकांत  मंडल मंत्री  मति ताकेस्वरी साहू एवं प्रतिभा हूमने  प्रहलाद सिंह ठाकुर  व गरियाबंद मंडल के काजू राम चक्रधारी  एवं भागीरथी नंदू सिन्हा बिशेलाल ध्रुव बरातू राम ध्रुव जीवन साहू भगोली राम साहू नरोतम् साहू  धनराज विस्वकर्मा राधेश्याम पटेल युवा मोर्चा के युगल समदरिया युवा मोर्चा के अध्यक्ष आनंद ठाकुर एवं महामंत्री लेखराज नाग परमेश्वर सेन  प्रतीक तिवारी मनीष यादव जी सुनीता झारिया  अजय डोगरे, कुंदन,चंदन त्रिलोक राठौड  अजय रोहरा ।

Related Articles

Back to top button