Weather Update : रायपुर में सर्दी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

Weather Update : लगातार कम हो रहे तापमान में सोमवार को नवंबर माह का सबसे कम तापमान (Weather Update) दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह और दोपहर के वक्त लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। लेकिन शाम पांच बजे के बाद ठंड रोज की तरह नहीं बढ़ी। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देशभर के 45 शहरों में होगा कार्यक्रम

Weather Update : रायपुर में टूटा 6 साल का रिकॉर्ड

ठंडी हवाओं से दिन का तापमान भी गिर रहा है। बीते 6 वर्षों में इस बार सोमवार को आंकड़ा रायपुर में 14 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 2016 से सबसे कम तापमान 21 नवम्बर को 14 डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश उत्तरी इलाके में मौसम में ठंड का अहसास बढ़ गया है। लगातार कम हो रहे तापमान में सोमवार को नवंबर माह का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह और दोपहर के वक्त लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन शाम पांच बजे के बाद ठंड रोज की तरह नहीं बढ़ी। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

अभी और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर शुष्क और ठंडी हवा आ रही है। जबकि मध्य स्तर पर नमी युक्त हवा का आगमन हो रहा है। इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में (उत्तर को छोड़कर) वृद्धि होने की संभावना है। बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे। पहाड़ों में बर्फबारी होने से तापमान में ठंड बढ़ने लगी था। अब फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं ने अधिकतर जिलों में अपना डेरा डाल लिया है। मंगलवार की सुबह धूप सुहानी रही। एक दिन पहले सोमवार को दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Weather Update : नारायणपुर का पारा सबसे कम

न्यूनतम तापमान कोरिया 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले नारायणपुर का तापमान 8.2 डिग्री पर था। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। रायपुर में सामान्य से 3 डिग्री पारा नीचे गिर चुका है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के किसानों को कोदो से होने लगी करोड़ों की आय, रागी की खेती को मिला बढ़ावा

12 साल में सबसे कम पारा दिन का

राजधानी में दिन का तापमान सोमवार को 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। इतना ही पारा बीते साल 12 साल में कभी नहीं रहा। इससे साफ है कि नवंबर में दिन पहले इतनी ठंड राजधानी में कभी दर्ज नहीं की गई थी। विभाग के यह आंकड़े कहते हैं कि इस बार दिन और रात दोनों को ठंड लोगों को कांपने पर मजबूर कर देगी।

Related Articles

Back to top button