Revenue Department Strike : राजस्व कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, सोमवार से खुलेंगे कार्यालय

Revenue Department Strike : राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट जाएंगे। शनिवार और रविवार को अवकाश होने से कार्यालय नहीं खुलेंगे। अगले हफ्ते सोमवार से राजस्व न्यायालयों में कामकाज सामान्य हो जाएगा। रायगढ़ में नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में प्रदेशभर के राजस्व कर्मचारी (Revenue Department Strike) 14 फरवरी से हड़ताल पर थे। शुक्रवार को हड़ताल का पांचवां दिन था।

इस हड़ताल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, नाजीर, लिपिक सहित राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी शामिल थे। हड़तालियों की ओर से तानसेन चौक पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।

हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सकारात्मक आश्वासन पर लिया गया। राजस्व कर्मचारी संघ की ओर से बताया गया कि शासन की ओर से रायगढ़ की घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पहल करने का आश्वासन दिया गया है। इसके आधार पर हड़ताल को स्थगित किया गया है।

राजस्व विभाग की हड़ताल का सभी कार्यों पर असर पड़ा है। पांच दिन से राजस्व संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं जाति निवास और आमदनी प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य ठप है। मुआवजा प्रकरण बनाने का काम भी बंद हो गया है।

अधिवक्ता संघ ने दिया धरना

कोरबा जिला अधिवक्ता संघ की ओर से शुक्रवार दोपहर बाद रामपुर पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे धरना प्रदर्शन किया गया। राजस्व न्यायालयों में ताला लगाने की घंटा की नींदा की गई। इसे कर्तव्य निष्ठा का उल्लंघन बताया गया। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज करने की मांग की गई। अधिवक्ता संघ के सदस्य तहसील और उप तहसील कार्यालयों में ताला लगाए जाने से नाराज हैं। संघ ने इसके खिलाफ रामपुर चौकी कोतवाली और कटघोरा थाना में शिकायत दर्ज कराया है। मांग के समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता धरना पर बैठे हुए थे। इस विवाद ने गुरुवार को बड़ा रूप ले लिया था जब राजस्व भष्टाचार का पुतला दहन करने पर पुलिस ने पानी डाल दिया था। इससे नाराज अधिवक्ता रामपुर चौकी परिसर में धरना पर बैठ गए थे।

ये भी पढ़ें- Chandulal Chandrakar Medical College में नर्सों की भर्ती पर लगी रोक

Related Articles

Back to top button