D Purandeswari in Raipur : भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर से रायपुर तक करेंगी कई बैठक

D Purandeswari in Raipur : भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी (D Purandeswari in Raipur) का छत्तीसगढ़ दौरा शनिवार से शुरू होगा। इस बार वे पांच दिन छत्तीसगढ़ में रुकेंगी। वे शनिवार 19 फरवरी को जगदलपुर पहुंचेंगी। इसके बाद दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगी। जहां जिला कार्यसमिति में भाग लेने के बाद मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों, महामंत्री व वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगी।

इसके बाद 20 फरवरी को वह कोंडागांव में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। जहां के भाजपा के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। 21 फरवरी को कांकेर जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। इसके अलावा अंतागढ़ विधानसभा, कांकेर विधानसभा व भानुप्रतापपुर विधानसभा की बैठक में भी शामिल होंगी।

डी. पुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर कई मायनों जोड़ कर देखा जा रहा है। वहीं, जगदलपुर दौरे से भाजपा के कुछ बड़े नेताओं को दरकिनार करने से नेताओं में हड़कंप भी मचा हुआ है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का कहना है कि जगदलपुर में सिर्फ संभागस्तरीय कार्यकर्ताओं से चर्चा का कार्यक्रम हैं। इसलिए कुछ बड़े नेताओं को जगलदपुर नहीं बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि 19 से 21 फरवरी तक बस्तर क्षेत्र का दौरा करेंगी। इसके बाद 22 और 23 फरवरी को रायपुर में भाजपा कार्यकारिणी, जिला, मंडल अध्यक्षों की बैठक होगी।

इधर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर कांग्रेस घबराई हुई है। कांग्रेस के खिलाफ जब जनता भी बगावत करने के मूड में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही अंतर्कलह है। एक मंत्री प्रदेश में कुपोषण से हो रही मौतों के आंकड़ों को झूठा तो दूसरे मंत्री इसे ठीक बता रहे है।

ये भी पढ़ें- Raipur Municipal Corporation : नगरीय निकायों में वेतन की तंगी, फालतू खर्च कम करने का फरमान जारी

22 और 23 फरवरी को पुरंदेश्वरी रायुपर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। इस दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने और संगठन को बूथ लेवल तक मजूबती पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पिछले दिनों पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर कांग्रेस सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का मुद्दा उठाकर कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन पर विचार-विमर्श हो सकता है।

Related Articles

Back to top button