Road accident in Manpat : मैनपाट में सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक, नाबालिग सहित दो की मौत, एक घायल
Road accident in Manpat : मैनपाट थाना क्षेत्र के सपनादर-अवराडांड मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाबालिग सहित दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार चार युवक रात 10 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसे में 13 वर्षीय किशोर और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-233-1905 शुरू, 24 घंटे चालू रहेगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुनिया गांव निवासी फिकर साय (13 वर्ष) अपनी बहन के लिए कपड़े लेकर अंबिकापुर जा रहा था। उसके साथ बाइक चला रहा सनी देवल (रोपाखार निवासी) और दो अन्य युवक भी सवार थे। बाइक की हेडलाइट कमजोर थी, जिससे रास्ते में रोशनी की कमी के कारण दरिमा से वे वापस लौटने लगे।
जब बाइक सपनादर-अवराडांड मार्ग पर पहुंची, तो चालक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को देख नहीं सका और बाइक सीधे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार फिकर साय और सनी देवल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों की स्थिति बेहद नाजुक थी। (Road accident in Manpat)
उसी वक्त अंबिकापुर से मैनपाट की ओर घूमने जा रहे सुशील बखला और उनके साथियों ने सड़क पर घायलों को देखा। उन्होंने अपनी कार रोकी और तुरंत सभी को मैनपाट के कमलेश्वरपुर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने फिकर साय और सनी देवल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है, जबकि चौथा युवक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया। (Road accident in Manpat)
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सड़क किनारे ट्रैक्टर बिना संकेत के खड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ। मामले की जांच जारी है। (Road accident in Manpat)



