Google Analytics —— Meta Pixel

Ankita Lokhande pregnancy news : Laughter Chefs 2: क्या मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे? वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

Ankita Lokhande pregnancy news : एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी की लोकप्रिय अदाकारा अंकिता लोखंडे इन दिनों रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 में नजर आ रही हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में एक ऐसा पल सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में अंकिता यह कहती दिखाई देती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने बधाइयों की बौछार कर दी।

यह भी पढ़ें :- Road accident in Manpat : मैनपाट में सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक, नाबालिग सहित दो की मौत, एक घायल

प्रोमो में देखा जा सकता है कि होस्ट कृष्णा अभिषेक मस्ती करते हुए अंकिता के हाथ से एक सामग्री छीन लेते हैं और भागने लगते हैं। अंकिता उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ने की कोशिश करती हैं लेकिन रुक जाती हैं और कहती हैं, “मैं प्रेग्नेंट हूं, मैं भाग नहीं सकती।” यह सुनते ही कृष्णा फिल्मी अंदाज़ में गाना गाने लगते हैं—”आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है।” वहीं करण कुंद्रा भी तुरंत गंभीरता से अंकिता से पूछते हैं, “क्या तुम सच में प्रेग्नेंट हो?” इस पर अंकिता मुस्कुरा जाती हैं लेकिन कोई जवाब नहीं देतीं। (Ankita Lokhande pregnancy news)

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। किसी ने लिखा, “सबसे अच्छी खबर,” तो किसी ने कहा, “आपको ढेरों बधाई हो मैम।” कुछ फैंस ने यहां तक लिखा कि वे पहले से ही इस बात का अंदाजा लगा चुके थे।

हालांकि, अभी तक अंकिता लोखंडे या उनके पति विक्की जैन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि यह बयान सिर्फ शो के लिए मज़ाक था या वास्तव में खुशखबरी है। (Ankita Lokhande pregnancy news)

बता दें कि अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी 2018 में शुरू हुई थी और उन्होंने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। इससे पहले अंकिता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते में थीं। अब फैंस को कपल की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। (Ankita Lokhande pregnancy news)

Back to top button
error: Content is protected !!