Google Analytics —— Meta Pixel

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस टैंकर से टकराई, 18 लोगों की मौत

Road Accident in Unnao: उत्तरप्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक डबल डेकर बस और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 19 घायल हो गए हैं, जिन्हें बांगरमऊ CHC में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल  लोगों को डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। मृतकों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी। इस बीच लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली के पास हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें:- PM Modi Russia Visit : प्रधानमंत्री मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की ड्राइवर साइड पूरी तरह अलग हो गई। वहीं अंदर बैठे यात्री बाहर गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लाशें सड़क पर बिखर गई। पुलिस के मुताबिक डबल डेकर बस दूध के टैंकर को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बेकाबू होकर टैंकर को टक्कर मारते हुई पलट गई। उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। (Road Accident in Unnao)

कलेक्टर ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। 18 लोगों के हताहत और 19 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, उन्नाव, कानपुर के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। ज्यादातर घायल बिहार के हैं, हम बिहार सरकार के साथ संपर्क में हैं। घटना के कारणों का जांच के बाद पता चलेगा, लेकिन फिलहाल घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता है। कलेक्टर गौरांग राठी ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। 0515-2970767, 9651432703, 9454417447, 8887713617 और 8081211289 पर कॉल कर सकते हैं। (Road Accident in Unnao)

Back to top button
error: Content is protected !!