Trending

Russia-Ukraine war: यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत, रूसी गोलीबारी में गई जान

Russia-Ukraine war: यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार को रूसी हमले में एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई। खार्किव देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस छात्र की उम्र केवल 21 वर्षी थी और वो कर्नाटक का रहने वाला है। विदेश मंत्रालय छात्र के परिजनों के संपर्क में है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी नवीन के परिजनों से फोन पर बात की है।

वह खार्किव में खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष का छात्र था। नवीन के छात्रावास में साथ रहने वाले श्रीधरन गोपालकृष्णन ने बताया कि, “नवीन की यूक्रेन के समयानुसार आज सुबह करीब 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक किराना दुकान के सामने कतार में खड़ा था तभी रूसी सेना ने लोगों पर गोलियां चलाईं। उसके शव के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। हम में से कोई भी अस्पताल जाने में सक्षम नहीं था, शायद इसे अभी रखा गया है।”

कर्नाटक में सीएम बसवराज बोम्मई ने भी छात्र के परिजनों से फोन पर बात की है और सांत्वना व्यक्त की है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान हावेरी जिले के रानेबेन्नूर तालुक के चलगेरी गांव के 21 वर्षीय नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें-MBBS in Ukraine : जानिए क्यों मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन जाना पसंद करते हैं भारतीय छात्र

पीएम मोदी ने छात्र के परिजनों से बात कर दुख व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया, ‘ गहरे दुख के साथ हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खारकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। मंत्रालय छात्र के परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

Related Articles

Back to top button