Google Analytics —— Meta Pixel

4 जून को परिणाम आएगा तो दक्षिण से भाजपा साफ और उत्तर से हाफ: सचिन पायलट

Sachin Pilot in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बालोद के हथौद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 4 जून को जब परिणाम आएगा तो दक्षिण से भाजपा साफ और उत्तर से हाफ हो जाएगा। पायलट ने कहा कि बीरेश ठाकुर पिछली बार बहुत कम अंतर से हार गए थे, लेकिन इस बार प्रियंका और राहुल गांधी का दौरा रंग लाएगा। कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि गरीब परिवारों को हर साल एक लाख रुपए देंगे। किसानों के लिए कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा इस बार मौका दीजिए। हम जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।

यह भी पढ़ें:- BJP फिर से सत्ता में आ गई तो देश के संविधान को बदल दिया जाएगा: प्रियंका गांधी

वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ 4 महीनों में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। बैज ने कहा कि ये चुनाव देश का चुनाव है। सबसे बड़ी चुनौती संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। 10 साल में देश को मोदी सरकार ने बर्बाद किया। किसान और युवा बर्बाद हुए। माता-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए कांकेर लोकसभा सीट से लेकर प्रदेश और देश बदलाव मांग रहा है। उन्होंने कहा 4 महीने में छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार ने 16 हजार करोड़ के कर्ज में डाल दिया है। यहां पर हत्या, चोरी, डकैती और बलात्कार जैसे अपराध बढ़े हैं। (Sachin Pilot in Chhattisgarh)

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहर गांव में न्याय संकल्प रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व CM और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा कि BJP सरकार ह सबला सांय सांय बंद करत हे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आंदोलन की धरती है। ये वो जगह है, जहां राहुल गांधी आए थे। आज उनकी छोटी बहन आई हुई है। उन्होंने कहा कि जबसे यहां भाजपा की सरकार बनी है, तबसे सारी योजनाएं बंद हो गईं। वहीं कांकेर कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने कहा कि यहां पर मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि बालोद का मैं भांजा हूं, न्याय के लिए लड़ने आया हूं। हमने लोकसभा के लिए 5 न्याय की गारंटी दी है, उसे अब पूरा करने का समय है। आप मौका देंगे तब हम दिल्ली में नेतृत्व करेंगे। (Sachin Pilot in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!