Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Sachiv Nilambit: कार्य मे बरती लापरवाही सचिव निलंबित, सीईओ ने की कार्यो की समीक्षा

Sachiv Nilambit: कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने कसडोल जनपद पंचायत सभा कक्ष में सचिवों सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की कामकाज की समीक्षा की गयी। इस दौरान ग्राम पंचायत मुरुमडीह के सचिव नरेन्द्र कुमार को पिछले 1 महीने से गोबर खरीदी नहीं करने एवं जनपद के मीटिंग में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित (Sachiv Nilambit) कर दिया गया है।

Anmol News24 की देश प्रदेश की विश्वसनीय ख़बरों को गूगल न्यूज पर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

बैठक में सीईओ हिमांशु वर्मा ने कहा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में सर्वप्रथम गोठानो की समीक्षा की गई जिसमें ऐसे गोठान जहां पर अतिक्रमण है और ऐसे गांव जहां पर जगह नहीं है उनको जल्दी से जल्दी चालू कराने के निर्देश दिए गए साथ ही प्रगति रथ गोठानो को 15 दिवस के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की “राज गर्ल” बिपाशा बसु की हुई गोद भराई, बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आई

प्रत्येक गोठानो में प्रति दिवस 2 क्विटल खरीदी के निर्देश दिए गए तथा वर्मी टांको को क्रमानुसार भरने के साथ ही सभी मैदानी कृषि अधिकारी को गोबर से वर्मी बनाने के अनुपात को सुधारने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही 1 सप्ताह के भीतर जहां पर पंद्रह सौ पौधे नहीं लगे, वहां पौधे लगाने सुनिश्चित करने को कहा गया। उक्त बैठक में अतरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान, सीईओ हिमांशु वर्मा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। (Sachiv Nilambit)

‘पढ़व कतको बेर कोनो मेर’  विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत साक्षरता सप्ताह के द्वितीय दिवस को पढ़व कतको बेर कोनो मेर विषय पर आधारित संगोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन जिला साक्षरता मिशन  प्राधिकरण बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर अध्यक्षता अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदाबाजार सुमन वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद एस. एम. पाध्ये, डाॅ. निशा झा रमाकांत झा, वरिष्ठ पत्रकार रामाधार पटेल एवं सीईओ रूही टेम्भुरकर के उपस्थिति में सर्वप्रथम माॅ सरस्वती का पूजा अर्चना,गीत वंदन किया गया तदपचात अतिथियों का फूलमाला से स्वागत,अभिनंदन एवं साक्षरता प्ररेणा गीतों के माध्यम से इस कार्यक्रम शुभांरभ किया गया।

परिचर्चा में सरिता ठाकुर ने शिक्षा एवं साक्षरता के निरंतर सीखने व सतत् प्रयास पर बल देते हुए विभिन्न उदाहरणों से मार्गर्दान स्वरूप विचार प्रस्तुत किए। दैनिक जीवन में डिजिटल नवसाक्षरों को हर परिवेश से आगे बढ़ने की प्रेरणा दिए व कौशल विकास से विभिन्न आजीविकाओं, आसपास के वातावरण में रहकर विभिन्न सोशल मिडिया के बारे में मार्गदर्शन किया। सुमन वर्मा ने साक्षरता केवल पढ़ना लिखना ही नहीं बल्कि व्यवहारिक जीवन में परिवर्तन लाना ही साक्षरता है एवं शिक्षा के बढ़ते सोपान आदि से प्रेरणा लेने की बात कही उसी तरह रिटायर्ड प्रोफेसर एवं शिक्षाविद एस.एम.पाध्ये ने व्यवहारिक ज्ञान व साक्षरता पर विचार रखें तथा वास्तविक पहुओं पर बात रखी। इसी तरह अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी आर. सोमेवर राव ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के मुख्य लक्ष्य, उद्देश्य, गतिविधियों, समस्त नवाचारी बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। साथ ही परिचर्चा में उपस्थित छात्रों को कम्प्यूटर,एंड्राइड मोबाईल,डिजिटल साक्षरता संचालन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास,चुनावी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता,विधिक साक्षरता, श्रेष्ठ पालकत्व,आत्मरक्षा अधिनियम के सम्बंध मे भी जानकारी दी गयी। इस दौरान आभार प्रकट सहायक संचालक बरत राम पटेल के द्वारा किया गया। उक्त मौके पर रितु शुक्ला प्राचार्य, नवीन कुमार प्रोग्रामर, सालिक राम पटेल भृत्य,स्कूल के बच्चे एवं अनेक संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!