Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar Sahu Samaj : आदर्श साहू समाज के लिए सनातन संस्कार और आधुनिक शिक्षा जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बलौदाबाजार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया जिला साहू समाज भवन का लोकार्पण, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Balodabazar Sahu Samaj : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला साहू समाज बलौदाबाजार (Balodabazar Sahu Samaj) के नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह भवन समाज की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के संचालन का केंद्र बनेगा। लोकार्पण अवसर पर उन्होंने भवन निर्माण में समाजजनों के सहयोग को सराहते हुए इसे एकता और संकल्प का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़े :- Sawan Somvar Vrat Katha : सावन का अंतिम सोमवार आज, इस कथा के बिना अधूरी है आपकी पूजा

इसके पश्चात आंबेडकर चौक स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Sahu Samaj Balodabazar

समारोह में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उन्होंने स्वच्छ एवं हरित वातावरण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Sahu Samaj Balodabazar

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब भावी पीढ़ी संस्कार और शिक्षा से समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज की स्थापना के लिए सनातन मूल्यों और आधुनिक शिक्षा दोनों का समन्वय जरूरी है।

मोबाइल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए उन्होंने युवाओं से इनके विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि तकनीक ज्ञान का साधन जरूर है, लेकिन इससे होने वाले दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कार्यक्रम को राजस्व एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा और जिला साहू समाज के अध्यक्ष सुनील साहू ने भी संबोधित किया। दोनों ने सामाजिक समरसता और युवा उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन कुमार साहू, समाज के संरक्षक रेवा राम साहू, धनंजय साहू, जीतराम साहू, दीनदयाल साहू, मुकेश साहू, विमल कुमार साहू, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, डॉ. सनम जांगड़े, टेसुलाल धुरंधर, दुर्गा महेश्वर, शिवमंगल चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। (Balodabazar Sahu Samaj)

Back to top button
error: Content is protected !!