Google Analytics —— Meta Pixel

ऑटो को ओवरटेक करते वक्त पिकअप में फैला करंट, 5 कांवड़ियों की मौत

Accident in Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां सुल्तानगंज के पास देर रात हुए एक हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक 9 लोग पिकअप से गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज जा रहे थे, जहां से वे जल भरकर जेठौर नाथ मंदिर में पूजा करने वाले थे। इस बीच शाहकुंड-सुल्तानगंज सड़क पर बेलथू के महतो के पास ऑटो को ओवरटेक करते वक्त पिकअप में करंट फैल गया। बचने के लिए पिकअप सवार 30 फीट नीचे पानी में कूद गए। इस दौरान गाड़ी भी ऊपर से उनके ऊपर गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे ।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar Sahu Samaj : आदर्श साहू समाज के लिए सनातन संस्कार और आधुनिक शिक्षा जरूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

मृतकों की‌ पहचान शाहकुंड के पुरानी खेरही बाजार के रहने वाले संतोष कुमार (उम्र 18), मनोज कुमार (उम्र 24), विक्रम कुमार (उम्र 23), कसवा खेरही के अंकुश कुमार (उम्र 18) और रवीश कुमार उर्फ मुन्ना (उम्र 18) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही शाहकुंड पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने सभी को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेसीबी से पिकअप को बाहर निकालने की कोशिश की। साथ ही गोताखोर भी बुलाए गए। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। (Accident in Bhagalpur)

UP के गोंडा में 12 लोगों की मौत

वहीं मुआवजे की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों ने शाहकुंड-असरगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। शाहकुंड थानेदार जगन्नाथ शरण ने बताया कि घटना लापरवाही की वजह से हुई है। इससे पहले रविवार को ही UP के गोंडा में तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई थी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 भाइयों के परिवार के 10 लोग थे। जबकि 2 लोग पड़ोसी परिवार के थे। छोटे भाई का पूरा परिवार खत्म हो गया। ड्राइवर समेत 4 लोग बच गए। 10 साल की बच्ची लापता हो गई थी, जिसके शव को SDRF की टीम ने 7 घंटे बाद घटनास्थल से 8 किलोमीटर दूर बरामद किया है। देर रात सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। (Accident in Bhagalpur)

पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे जल चढ़ाने

बता दें कि बोलेरो सवार 16 लोग जल चढ़ाने पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे। सभी गोंडा के मोतीगंज थाना के सीहा गांव के रहने वाले थे। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के नहर में गिरने के बाद एक भी शख्स बाहर नहीं निकल पाया। बारिश के चलते नहर में लबालब पानी भरा है। नहर में गिरते ही गाड़ी पूरी तरह से डूब गई। उसके गेट लॉक हो गए। अंदर बैठे लोग छटपटाते रहे और तड़प-तड़पकर उनकी जान चली गई। दरअसल, गाड़ी नहर के किनारे बनी सड़क से निकल रही थी। नहर क्रॉस करके आगे जाना था, लेकिन पुलिया के पास ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिया। तेज रफ्तार और बारिश होने की वजह से गाड़ी बेकाबू होकर नहर में गिरने लगी। इस दौरान ड्राइवर गेट खोलकर कूद गया। आगे की सीट में बैठे 2 लोग भी बाहर निकल गए। बच्ची बीच में खड़ी थी, जो झटके से ड्राइवर साइड के गेट से बाहर आ गई। इसके बाद बोलरो नहर में गिर गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय कार की स्पीड 60 किमी प्रति घंटे थी। (Accident in Bhagalpur)

Back to top button
error: Content is protected !!