सांकरा ग्राम पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर
Sankara Gram Panchayat: धमतरी के नगरी विकासखंड के सांकरा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। ग्राम पंचायत सांकरा को यह पुरस्कार स्वस्थ पंचायत की श्रेणी में प्रदान किया गया है। जिले के कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव ने इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए सांकरा पंचायत को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की लक्ष्य से ज्यादा बोनी, इस साल 5.77 प्रतिशत रकबा बढ़ा
इसे लेकर बताया गया है कि दीनदायाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार (डीडीयू पीएसवीपी) के तहत स्वस्थ पंचायत श्रेणी में स्वास्थ्य संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद पंचायत नगरी की सर्वाधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत सांकरा छत्तीसगढ़ में अव्वल नंबर पर रही। बता दें कि साल 2022-23 के पुरस्कार के लिए 09 थीम पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार आमंत्रण किया गया था, जिसमें इस बार स्वस्थ पंचायत थीम पर ग्राम पंचायत सांकरा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अव्वल रही। स्थानीय सरपंच और पंचायत सचिव ने ग्रामीणों की मंशा के अनुरूप उनके हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन और निर्माण कार्य कराया गया। (Sankara Gram Panchayat)
नगरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सांकरा राष्ट्रीय पुरस्कार से हुई सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया
स्वस्थ पंचायत की श्रेणी में प्रदान किया गया पुरुस्कार@DhamtariDist #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़_सरकार_भरोसे_की_सरकार #CGModel— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) April 8, 2023
इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत सांकरा द्वारा सांकरा के अस्पताल में भव्य वैक्सिनेशन कक्ष तैयार किया गया है और परिसर में हरियाली का विस्तार किया गया है, कोरोना काल में भी उक्त पंचायत के द्वारा जन हित में उत्कृष्ट कार्य किए गए और कोविड के प्रतिरोधात्मक टीके का महाअभियान चलाकर एक ही दिन में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया गया। बता दें कि ग्राम पंचायत सांकरा को इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर और आवश्यक प्रशासनिक सहयोग करने पर स्थानीय सरपंच शशी ध्रुव ने जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है। (Sankara Gram Panchayat)
सांकरा ग्राम पंचायत के उत्कृष्ट कार्य के लिए इसका चयन स्वस्थ पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है।
— Dhamtari (@DhamtariDist) April 7, 2023