Google Analytics —— Meta Pixel

गांधी जयंती के अवसर पर ‘वर्तमान भारत में गांधी का ग्राम स्वराज्य’ विषय पर सामाजिक संगोष्ठी का 5 अक्टूबर को आयोजन

रायपुर: महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में सर्वतेली समाज छत्तीसगढ़ (Sarvteli Samaj Chhattisgarh) की ओर से “वर्तमान भारत में गांधी जी का ग्राम स्वराज्य” विषय पर एक सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मधुकर खेर स्मृति कॉन्फ्रेंस हॉल, रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग रायपुर में आयोजित होगी। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुखदेव राम साहू “सरस”,  राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक और वरिष्ठ सामाजिक साहित्यकार (पुरानी बस्ती रायपुर) उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर धरने से पीछे हटे, जानिए कैसे टला टकराव

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. घनाराम साहू, सेवानिवृत्त सह प्राध्यापक, अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर की ओर से की जाएगी।

यह हैं विशिष्ट अतिथि 

  1. अशोक कुमार सरजू प्रसाद साहू, प्रांतीय अध्यक्ष वैश्य तैलिक साहू समाज छत्तीसगढ़
  2. गौरीशंकर बावनकर, कोषाध्यक्ष महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर
  3. पवन राठौर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एमएमआई नारायणा और श्री वेंकटेश हॉस्पिटल रायपुर / प्रतिनिधि कन्नौजिया राठौर समाज
  4. हेमंत साहू, प्रतिनिधि दुबेलिया तेली समाज रायपुर 
  5. सनत साहू, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर किसान सेवा समिति सोसायटी रायपुर
  6. प्रेमलाल साहू, डायरेक्टर पलास कंस्ट्रक्शन रायपुर शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विशेष उद्बोधन डॉ. सरिता यशवंत साहू, शिक्षिका और इतिहासकार (भिलाई) की ओर से दिया जाएगा। वे स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की भूमिका पर अपने द्वारा निर्मित विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत करेंगी। सर्वतेली समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य गांधीजी के ग्राम स्वराज्य के विचारों को वर्तमान भारत की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के संदर्भ में समझना और उसे व्यवहारिक रूप से समाज में लागू करने की दिशा में विचार-विमर्श करना है।कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!