Trending

Sawan Somwar Fast: आज से सावन माह की शुरुआत, भूलकर भी न करें ये काम

Sawan Somwar Fast : सावन के सोमवार का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्तों के द्वारा सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन का महीना आज 14 जुलाई 2022 से 12 अगस्त 2022 तक रहेगा। इस पूरे माह भक्त शिव जी की भक्ति में लीन रहते हैं। मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजा-पाठ हर शिवालय भोलेभंडारी के जयकारों के गूंज उठता है। सावन में शिव जी उपासना के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इन नियमों का पालन करने पर ही शिव जी भक्ति का पूरा फल मिलता है। (Sawan Somwar Fast)

सावन में भूलकर भी न करें ये काम

कहा जाता है कि सावन में सात्विक भोजन ही करना चाहिए। मांस, मदिरापान का सेवन न करें। ऐसा करने से शिव जी की पूजा का फल नहीं मिलता। श्रावण मास में लहसुन, प्याज खाने की भी मनाही की गई है। ये तामस्कि भोजन की श्रेणी में आते हैं। वहीं बैंगन का त्याग करें। क्योंकि सावन में इसका सेवन अशुभ होता है । इससे रोग हावी हो जाते हैं। सावन के महीने में बिस्तर का त्याग कर जमीन पर सोना चाहिए। साथ ही दिन में सोने से परहेज करना चाहिए। सिर्फ एक समय ही सोएं और बाकी का समय शिव भक्ति में लगाएं।

यह भी पढ़ें:- Bhagawa Hanuman Ji: मंगलवार को इस तरह करें भगवान हनुमान की पूजा, चढ़ाए इन चीजों का भोग

सावन महीने में शरीर पर तेल न लगाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इस माह तेल का दान करना उत्तम माना जाता है। सावन में दूध का त्याग करना चाहिए। इस पूरे माह शिवलिंग पर दूध अर्पित किया जाता है। कांसे के बर्तन में खाना न खाएं। शिव जी की आराधान का पूर्ण फल तभी मिलता है जब व्यक्ति अपने विचारों में सकारात्मकता रखे। ऐसे में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो किसी का अनादर न करें। दूसरों के प्रति द्वेष की भावना न लाएं। गुरु, माता पाता, जीवनसाथी, दोस्त या द्वार पर आए लोगों के अपमान नहीं करना चाहिए। (Sawan Somwar Fast)

जानें क्या है सावन सोमवार व्रत का महत्व

धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने सावन माह में कठोर व्रत रखे और तपस्या की। इस वजह से ऐसा माना जाता है ये महीना भगवान को अति प्रिय है। कहते हैं कि जो भक्त इस महीने में रुद्राभिषेक करते हैं, उनकी सभी तकलीफें और परेशानियों को महादेव खत्म कर देते हैं। मान्यता है कि अगर कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए सावन सोमवार का व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहे उपयुक्त जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। कुल 16 सोमवार के व्रत रखने होते हैं। इसके अलावा यदि अविवाहित पुरुष भी यह व्रत करें तो उनके विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है। भगवान शिव बेहद क्रोध वाले देवता माने जाते हैं लेकिन इसके साथ ही उन्हें सबसे जल्दी प्रसन्न और कृपा होने वाला देवता भी माने जाते हैं। सावन सोमवार पर शिव चालीसा का पाठ करने का बहुत महत्व होता है। शिव चालीसा के शब्दों से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। (Sawan Somwar Fast)

ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

सावन में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। सावन के सोमवार पर भगवान शंकर के साथ ही माता पार्वती और गणेश भगवान की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। भगवान शंकर को कनेर, बेला और चमेली का फूल बहुत प्रिय है। सावन के महीने में शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन में सभी तरह की सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। (Sawan Somwar)

Related Articles

Back to top button